शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने या टेंशन लेने से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। इनसे सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि मर्द भी काफी परेशान रहते हैं।
मर्दों में खासकर ये प्रॉब्लम सिगरेट पीने की वजह से होती है। साथ ही अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो भी आपको डार्क सर्कल्स की शिकायत रहती है। लेकिन ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है आप कुछ घरेलू टिप्स अजमाकर इनसे निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर
2 of 6
- आलू को गोल काट कर इसे डार्क सर्कल्स पर रखें। 10 मिनट बाद इसे हटाकर चेहरा धो लें। कुछ दिनों में ही आपको असर दिखाई देगा।
- चम्मच को रात में ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह होने पर उसे काले घेरों पर लगाएं फिर फेस क्रीम लगा लें। ऐसा रोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर
3 of 6
- ये तो सभी जानते हैं कि काले घेरों को दूर करने के लिए खीरा काफी मददगार साबित होता है। खीरे को गोल काटकर आंखों पर रखे लें और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से आंखे धो लें। ये थकी आंखों को आराम पहुंचाएगा और रक्त का संचार भी सुधरेगा।
- आंखों पर इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स रखें। इससे भी डार्क सर्कल्स दूर होते हैं।
डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर
4 of 6
- कोकोनट ऑयल लगाने से भी डार्क सर्कल्स से निजात मिलती है। ये त्वचा में नमी बनाए रखता है साथ ही झुर्रियां भी दूर करता है।
- एक चम्मच टमाटर के जूस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं। दिन में दो बार ऐसा करने से आपको फर्क दिखाई देगा।
विज्ञापन
डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर
5 of 6
- गुलाब जल के प्रयोग से त्वचा निखरती है। इसे आप डार्क सर्कल्स पर भी लगा सकते हैं। रुई को गुलाब जल में भिगोएं फिर उसे 15 मिनट के लिए आंखों पर रख दें। इस क्रिया को भी दिन में दो बार कर सकते हैं।
- बादाम का तेल भी डार्क सर्कल्स को दूर करने में कारगर साबित होता है। रात में सोने से पहले इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों में आपको असर दिखाई देगा।
डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर
6 of 6
- कच्चे दूध को आंखों पर लगाने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। रूई की मदद से इसे काले घेरों पर लगाएं और फिर आंखें धो लें। आप चाहें तो इसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे त्वाचा में निखार आता है।
- इन सब उपायों को अपनाने के साथ-साथ आपको टेंशन को भी खुद से दूर रखना होगा।