फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के आटे से पाएं गोरी रंगत, इस तरह करें इस्तेमाल

Wed, 30 Nov 2016 11:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से चावल के आटे का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें समय से पहले बुढ़ापा रोकने और ऑयल को कंट्रोल करने का गुण होता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप चावल के आटे का इस्तेमाल करके खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फेस पाउडर की तरह इस्तेमाल-
चावल के आटे का इस्तेमाल हम चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए फेस पाउडर की तरह कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच चावल के आटे को एक चम्मच मक्के के आटे में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे को निखार मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
स्क्रब की तरह इस्तेमाल-
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच चने का आटा, आधा कप चावल का आटा, 1 चौथाई कप चीनी, 4 चम्मच शहद और नारियल तेल की कुछ बूंदे मिला लें। नहाने से पहले इससे पूरे शरीर की स्क्रबिंग करें। त्वचा पर फर्क आप खुद देखेंगे।

4 of 6
काले अंडरआर्म्स के लिए-
अंडरआर्म्स के नीचे टेलकम पाइडर लगाने से वो काले पड़ जाते हैं। अगर आप अपने अंडरआर्म्स का रंग निखारना चाहते हैं और उसे दुर्गंधरहित बनाना चाहते हैं तो नहाने के बाद थोड़ा सा चावल का आटा अपने अंडरआर्म्स में लगाएं।
विज्ञापन

5 of 6
चेहरे को गोरा बनाने के लिए-
चेहरे को गोरा बनाने के लिए 2 चम्मच चावल का आटा, एक स्लाइस संतरा, सेब के कुछ टुकड़े और कुछ टुकड़े चेरी के मिक्सी में डालकर पीस लें। इसमें 2 चम्मच योगर्ट मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में चेहरे पर अलग निखार आएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टैनिंग से बचने के लिए-
दो चम्मच चावल का आटे में एक चम्मच दूध और एक चम्मच चॉकलेट पाइडर मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे को धोकर इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। टैनिंग से निजात मिलेगा।

Source- The Beauty Madness
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें