फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी-नानी के नुस्खे अपनाकर ये हीरोइनें बनीं खूबसूरत, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को छूती तक नहीं

Tue, 05 Feb 2019 03:14 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bollywood collage
बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती को देख हर लड़की मन ही मन उनके जैसी स्किन के सपने बुनने लगती है। अगर आप सोचती हैं कि इसके लिए वे महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए ये एक्ट्रेस घरेलू नुस्खे आजमाती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर का। अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए करीना मक्खन या बादाम के तेल में दही मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। इसके अलावा अपने बालों में वह हफ्ते में कम से कम 2-3 बार बादाम का तेल लगाना पसंद करती हैं, जिससे उनके बाल मजबूत और शाइनी बने रहें।

 
विज्ञापन

3 of 9
deepika padukone
दीपिका पादुकोण
एक इंटरव्यू में दीपिका ने इस बात का खुलासा किया था कि वह हफ्ते में एक बार बालों की नारियल तेल से मसाज करती हैं। इसके अलावा वह टैनिंग साफ करने के लिए भी इसे ही इस्तेमाल करती हैं। सुंदर दिखने के लिए वह दिनभर में खूब सारा पानी पीती हैं। पानी पीने से त्वचा में निखार आता है और स्किन हाइड्रेट बनी रहती है।

4 of 9
Alia Bhatt new vanity van - फोटो : instagram
आलिया भट्ट
आलिया अपने दिन की शुरुआत हर्बल फेस पैक से करती हैं। इसके लिए वह शहद में पपीता या संतरे के पाउडर को मिलाकर लगाती हैं। इसके बाद वह कोई हल्का जेल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा आलिया रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीती हैं क्योंकि यह उनकी त्वचा को हाइड्रेट, साफ और toxin फ्री रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 9
Janhvi Kapoor - फोटो : twitter
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर को देखकर उनकी मां श्रीदेवी की यादें ताजा हो जाती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए वह किसी केमिकल्स युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती। वह अपनी मां यानी श्रीदेवी द्वारा बताए गए होममेड ब्यूटी टिप्स को ही फॉलो करती हैं। स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए वह बचे हुए फ्रूट्स से स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं और चंदन पाउडर से बना होममेड मास्क लगाती हैं। अपने बालों को लंबे और मजबूत बनाए रखने के लिए वह अंडा, बीयर और मेथी लगाती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान
सारा अली खान अपनी मॉम अमृता अरोड़ा की ही तरह बहुत सुंदर हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी खूबसूरती का राज शेयर किया। सारा स्किन पर हमेशा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं, जो उन्हें मुंहासों और पिंपल्स जैसी समस्याओं से कवच प्रदान करती हैं। बता दें, एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करता है।
विज्ञापन

7 of 9
anushka sharma - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा
अपनी स्किन को डिटॉक्सिफाई करने के लिए अनुष्का शर्मा कैमिकल्स युुक्त फेस मास्क की बजाए नेचुरल चीजों पर विश्वास रखती हैं। वह अपनी स्किन पर हमेशा दूध, शहद, पपीते व केले जैसी घरेलू चीजों से बने होममेड फेस पैक लगाना पसंद करती हैं। इसके अलावा बालों के लिए वह हमेशा नेचुरल ऑयल यूज करती हैं।

8 of 9
sonakshi sinha - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी दमकती खूबसूरत त्वचा का राज शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अपने चेहरे की आइस से मसाज करती हैं जिससे उनके बंद पोर्स खुल जाते हैं और उनकी त्वचा ग्लो करने लगती है।
विज्ञापन

9 of 9
aditi rao hydari
अदिति राव हैदरी
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक अदिति राव हैदरी भी प्राकृतिक नुस्खों पर काफी भरोसा करती हैं। अपनी त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए वह दही और बेसन का इस्तेमाल करती हैं। वह खूब नारियल पानी का सेवन करती हैं। अपनी स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए वह दूध से फेसवॉश करती हैं। वह ओट्स पाउडर में शहद और दूध मिलाकर भी स्किन पर लगाती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें बालों के लिए मोरक्कन ऑयल यूज करना हमेशा पसंद रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें