फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's day 2019: आपको इतना खूबसूरत बना देंगे ये मेकअप टिप्स

Tue, 05 Feb 2019 12:02 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
eye makeup
वैलेंटाइन आने वाला है। ऐसे में लड़कियों को सबसे ज्यादा चिंता जिस बात की सताती है वो यह कि आखिर वह कैसे अपने लुक को और दिनों से अटरेक्टिव बनाएं। अगर आपको भी इसी बात की टेंशन है और आप इस सोच में डूबी हैं कि पार्टनर संग डेट पर जाने के लिए आप कैसा मेकअप करें तो हम आपकी इस परेशानी को छूमंतर कर देते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
1. स्मोकी आइज
इन दिनों स्मोकी आई मेकअप महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इस वैलेंटाइन अपने लुक को शानदार बनाने के लिए आप भी सोनम की तरह आंखों पर स्मोकी मेकअप कर सकती हैं।

न्यूड लिपस्टिक
इन दिनों बॉलीवुड दीवाज का भी लिपस्टिक में न्यूड कलर फेवरेट बना हुआ है। आप चाहें तो स्मोकी आइज के साथ-साथ न्यूड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। न्यूड लिप कलर और स्मोकी आइज आपको ग्लैमरस लुक देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
intense eye make up
2. इंटेंस आई मेकअप
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो सोनाक्षी की तरह इंटेंस आई मेकअप भी ट्राई कर सकती हैं। यह थोड़ा सा लाउड होता है, लेकिन अगर आप इसे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करेंगे तो यह बिल्कुल आप पर परफेक्ट लगेगा। बता दें इसके साथ बालों को खुला रखिएगा और हो सके तो ब्राउन लिपस्टिक लगाना।

4 of 5
मेकअप
3. बोल्ड विंग लाइनर और रेड लिपस्टिक
लड़कियों के बीच बोल्ड विंग आई लाइनर काफी पॉपुलर है। यह हर किसी के ऊपर अच्छा लगता है। इसके साथ आप बोल्ड रेड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा करें। यह आपको काफी आकर्षित लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
eye makeup
4. ग्लिटर आई मेकअप
आप चाहें तो ग्लिटर आई मेकअप भी कर सकती हैं। यह फेयर स्किन वालों पर ज्यादा अच्छा लगता है। अपने इस आई मेकअप को बैलेंस करने के लिए लिप्स पर न्यूड शेड ही लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें