लंबे, घने, मजबूत और काले बाल लगभग हर महिला को पसंद आते हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बालों की सेहत भी खऱाब हो जाती है। उस पर बालों की केयर करने के लिए अक्सर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। जो बालों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप चाहती हैं कि बाल आपके लंबे और मजबूत हों तो केवल बाहरी हेयर मास्क से काम नहीं चलेगा। अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना पड़ेगा। जो बालों को अंदरूनी पोषण देकर मजबूत बनाएं। ये सुपरफूड्स बालों के लिए वरदान की तरह हैं। इन्हें खाने से ना केवल सेहत अच्छी होती है बल्कि बाल भी मजबूत और तेजी से बढ़ने लगते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो सुपरफूड्स।