फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackheads Removel: चेहरे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए करें इस आटे का इस्तेमाल

Thu, 13 Oct 2022 10:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
blackheads - फोटो : istock
रोज-रोज की धूल, धूप, हवा, प्रदूषण को सबसे ज्यादा चेहरा झेलता है। जिससे चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती हैं और नतीजा कभी पिंपल तो कभी एक्ने निकल जाते हैं। अगर पिंपल और एक्ने नहीं निकल रहे तो चेहरे पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जमा होने लगते हैं। जिसकी वजह से चेहरे के खास हिस्सों पर काले धब्बे से दिखने लगते हैं और स्किन भी खुरदुरी हो जाती है। अक्सर हम चेहरे की साफ-सफाई के लिए बाजार के प्रोडक्ट पर भरोसा करते हैं। लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट हमारी जानकारी के बिना ही चेहरे को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। स्किन की सही से देखभाल करने के लिए घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना सही रहता है। 
अगर आप ब्लैक हेड्स की समस्या से परेशान हैं तो इन आटों का इस्तेमाल कर छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से अनाज के आटे हैं जो ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
blackheads - फोटो : istock
गेंहू के आटे से बनाएं फेसपैक
अक्सर ब्लैकहेड्स की समस्या नाक के ऊपर और ठोढ़ी के पास होती हैं। जिन्हें आप गेंहू के आटे के फेसपैक की मदद से दूर कर सकते हैं। फेसपैक बनाने के लिए एक चम्मच गेंहू का आटा लें। इसमे दही मिला लें। साथ में दो बूंद शहद डाल दें। साथ में चीनी का बूरा लेकर मिला लें। अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
विज्ञापन

3 of 4
face pack - फोटो : सोशल मीडिया।
इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाकर हल्का सा सूखने दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से रगड़ें। करीब पांच मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस पैक को आप सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं। देखेगे कि ब्लैकहेड्स कुछ ही दिनों में बिल्कुल गायब हो गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
facepack - फोटो : iStock
आप इस पैक को पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे डेड स्किन आसानी से निकल जाएंगी। हालांकि फेसपैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। जिससे पता चल जाए कि ये आपकी स्किन पर किसी तरह का नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा है। साथ ही अगर चेहरे पर किसी तरह की चोट या खरोंच लगी हो तो फेसपैक को ना लगाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें