फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम नहीं, सर्दियों में पिएं ये पेय पदार्थ, रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा

Tue, 22 Nov 2022 12:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
skin care - फोटो : istock
सर्दियों का मौसम आते ही स्किन का बुरा हाल होने लगता है। ठंडी हवाएं त्वचा को बिल्कुल रूखा और बेजान बनाती हैं। बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम लगाने के बावजूद त्वचा बेजान सी नजर आती है। रूखी त्वचा की समस्या लगभग हर किसी को परेशान कर देती है। दरअसल, सर्दियों में त्वचा को केवल बाहरी मॉइश्चर की जरूरत नहीं होती बल्कि उसे अंदरूनी हाइ़ड्रेशन चाहिए होता है। जिससे कि त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आए। 
सर्दियों में बेजान सी दिखने वाली त्वचा का एक कारण कम पानी पीना भी है। सर्दियों में तापमान इतना कम होता है कि प्यास नहीं लगती। लेकिन लंबे समय तक पानी ना पीने की वजह से कई सारी समस्याएं होने लगती है। इसलिए शरीर की सेहत के साथ ही त्वचा की सुंदरता के लिए सर्दियों में इन सेहतमंद पेय पदार्थ का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
soup - फोटो : istock
सूप
सर्दियों में गर्मागर्म सूप अच्छा लगता है। सूप पीने से पेट दुरुस्त रहता है। साथ ही ये शरीर को हाईड्रेट भी करता है। एक बाउल सब्जियों का सूप खाने के पहले पीने से आप हाईड्रेटेड रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
juice - फोटो : Pixabay
ग्रीन जूस
फलों और सब्जियों से तैयार जूस को आप अपनी रूटीन का हिस्सा बना लें। ये शरीर को हाईड्रेट करता है और स्किन को भी निखारता है। तो अगर आप अपने शरीर को सेहतमंद और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ग्रीन जूस बेहद जरूरी है। इंटरनेट पर आपको ग्रीन जूस की ढेर सारी रेसिपी मिल जाएगी। जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। ये स्किन की सेहत को सही रखने में मदद करता है। 

4 of 6
lemonade
नींबू पानी
नींबू पानी सबसे जल्दी और आसानी से बन जाने वाली ड्रिंक है। नींबू पानी पाचन शक्ति को सही रखने के साथ ही त्वचा को फायदा करता है। विटामिन सी से भरपूर ये ड्रिंक आपको हाईड्रेटेड भी रखती है। 
विज्ञापन

5 of 6
herbal tea - फोटो : Pixabay
हर्बल चाय
हर्बल चाय कई तरह की आती हैं। ग्रीन टी, कैमोमाइल टी ये सारी चाय सेहत का ख्याल रखने में मदद करती हैं। साथ ही आपको हाईड्रेटेड भी रखेंगी। अपनी जरूरत और सेहत के हिसाब से अलग-अलग हर्बल टी पी जा सकती है। जैसे कि ग्रीन टी को दिन में पीने से फायदा मिलता है तो वहीं कैमोमाइल चाय रात के वक्त पी जा सकती है। इसके अलावा पिपरमिंट टी, हिबिकस टी, जिंजर टी, इन सारी चाय को जरूरत के हिसाब से पिया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि कोई भी चाय दो कप से ज्यादा सेहत को नुकसान ही पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्दी दूध - फोटो : iStock
हल्दी वाला दूध
'गोल्डन मिल्क' के नाम से लगभग हर घर में मशहूर हल्दी वाला दूध काफी फायदेमंद है। दूध में एक चुटकी हल्दी ना केवल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है बल्कि ये अच्छी नीद के लिए भी जरूरी है।
हालांकि ध्यान रहे कि कोई भी पेय पदार्थ पानी की जगह नहीं ले सकता है। सर्दियों में त्वचा को हाईड्रेट करने के लिए जरूरी है कि पानी पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें