How To Find My Skin Type At Home : हर कोई ये चाहता है कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती और चमकती रहे, इसके लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार इसका असर चेहरे पर दिखता नहीं है।
इसकी एक वजह ये मानी जाती है कि ज्यादातर लोग अपनी स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट नहीं करते, क्योंकि उन्हें अपने स्किन टाइप के बारे में पता ही नहीं होता है। इसी के चलते हम आपको यहां अपना स्किन टाइप पता करने के टिप्स देने जा रहे हैं। ताकि आपका चेहरा भी खिला-खिला रहे और आपक पैसे बर्बाद न हों।
विज्ञापन
2 of 6
ऐसे करें अपनी स्किन टाइप की पहचान
- फोटो : freepik.com
ऐसे करें अपनी स्किन टाइप की पहचान
स्किन टाइप पता करने के लिए सबसे पहले माइल्ड फेसवॉश की मदद से अपने चेहरे को साफ करें। इसके बाद किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। अब अपने चेहरे को ऐसे ही एक घंटे के लिए छोड़ दें। एक घंटे के बाद आप पता कर सकते हैं, कि आपकी त्वचा का टाइप क्या है। इसके लिए टिशू पेपर को अपने माथे, नाक, गाल और ठुड्डी पर रखें और फिर इससे आपको जानकारी मिल जाएगी। नीचे जानकारी दी जा रही है कि टिश्यू पेपर कैसे आपका स्किन टाइप पहचानेगा।
विज्ञापन
3 of 6
यदि स्किन ऑयली है तो
- फोटो : Adobe stock
यदि स्किन ऑयली है तो
यदि आपके चेहरे पर काफी चमक आ गई है, यानी कि पूरे चेहरे पर पसीना है तो समझ लीजिए कि आपकी स्किन काफी ऑयली है। जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उनके चेहरे पर मुंहासे की दिक्कत काफी सामने आती है। ऐसे में हमेशा ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, जो पसीने पर रोक लगाते हों।
4 of 6
यदि स्किन ड्राई है तो
- फोटो : Adobe stock
यदि स्किन ड्राई है तो
यदि चेहरा धोने के एक घंटे के बाद त्वचा पर खिंचाव, रफनेस महसूस हो रही है, या फिर चेहरे पर से पपड़ी उतर रही है, तो मतलब ये है कि आपकी स्किन ड्राई है। ऐसे में ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिससे आपके चेहरे की नमी बरकरार रहे।
विज्ञापन
5 of 6
यदि कॉम्बिनेशन स्किन है तो
- फोटो : Adobe stock
यदि कॉम्बिनेशन स्किन है तो
यदि आपकी चेहरे पर सिर्फ टी जोन यानी कि माथा और नाक पर पसीना आया है तो मतलब है कि आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है। कॉम्बिनेशन स्किन में सिर्फ टी जोन पर पसीना आता है, जबकि बाकी का चेहरा ड्राई रहता है। इसलिए ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करें जो कॉम्बिनेशन स्किन के लिए परफेक्ट हों।
यदि चेहरा धोने के एक घंटे के बाद चेहरे पर खुजली हो रही है या फिर जलन मच रही है तो मतलब है कि आपकी त्वचा सेंसिटिव है। ऐसे लोगों को अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। सेंसिटिव स्किन पर कुछ भी काफी जल्दी रिएक्ट करता है, इसे कई बार परेशानी भी हो जाती है। इसलिए कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।