फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facial Wipes: क्या वाकई फेशियल वाइप्स हैं सुरक्षित ? 90% लोगों को नहीं पता इसके पीछे की सच्चाई

Wed, 18 Jun 2025 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Facial Wipes Uses Pros and Cons: यदि आप भी बार-बार फेशियल वाइप्स का इस्तेमाल करती हैं, तो उसके फायदे और नुकसानों के बारे में अवश्य ही जान लें।
विज्ञापन
1 of 7
फेशियल वाइप्स इस्तेमाल करने के नुकसान और फायदे - फोटो : Adobe stock
Facial Wipes Uses Pros and Cons :  जब हम बाहर होते हैं तो चेहरे से धूल मिट्टी हटाने के लिए अक्सर वाइप्स का ही इस्तेमाल करते हैं। ये वाइप्स बेहद कम दामों में आजकल ऑनलाइन से लेकर हर दुकान में बड़ी आसानी से मिल जाती है। इसका काम चेहरे को साफ करना होता है।

ये खासतौर पर उस मौके पर काफी काम आती है, जब आपके पास मुंह धोने के लिए पानी न हो। यही वजह से कि आज के समय में चाहे महिला हो या पुरुष, सभी के बैग में ये होना बेहद आम बात है। पर, बहुत से लोग आज भी इसका इस्तेमाल करने से बचते हैं। 

ऐसे में हम आपको फेशियल वाइप्स के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी इसका सही इस्तेमाल कर सकें।  क्योंकि इसके गलत इस्तेमाल से आपका चेहरा खराब हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा की त्वरित सफाई - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें फायदे

1. त्वचा की त्वरित सफाई

यदि आप तत्काल अपने चेहरे पर जमे मेकअप, गंदगी, धूल या फिर अतिरिक्त तेल को साफ करना चाहते हैं तो फेशियल वाइप्स का इस्तेमाल करें। ये आपके चेहरे को क्लीन करके साफ करती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
होते हैं ट्रैवल फ्रेंडली - फोटो : Adobe stock
2. होते हैं ट्रैवल फ्रेंडली

यदि आपको घूमने-फिरने का शौक है तो अपने पास ये अवश्य रखें। दरअसल, आप हर जगह फेसवॉश या पानी लेकर नहीं चल सकते। ऐसे में आप सिर्फ इसको लेकर चल सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको फेसवॉश या पानी की जरूरत नहीं होती। 

 

4 of 7
मल्टी-फंक्शनल - फोटो : Adobe stock
3. मल्टी-फंक्शनल

अब तो बाजार में ऐसे फेशियल वाइप्स भी आते हैं, जो क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग का भी काम करते हैं। ऐसे में आप फेशियल वाइप्स का इस्तेमाल  करेंगे तो इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
हो सकती है जलन - फोटो : Adobe stock
ये हैं नुकसान

1. हो सकती है जलन

यदि आप ज्यादा फेशियल वाइप्स का इस्तेमाल करेंगे तो चेहरे पर जलन हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा फेशियल वाइप्स का इस्तेमाल न करें।  अगर कर रहे हैं तो हल्के हाथ से ही इस्तेमाल करें, चेहरे पर इसे रगड़ें तो कतई नहीं।  

 
विज्ञापन

6 of 7
नहीं होती है डीप क्लीनिंग - फोटो : Adobe stock
2. नहीं होती है डीप क्लीनिंग

बहुत से लोगों को लगता है कि फेशियल वाइप्स चेहरे की डीप क्लीनिंग करता है, जबकि ऐसा नहीं है। ये केवल सतह की गंदगी हटाते हैं, पोर्स के अंदर की गंदगी नहीं निकाल पाते

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
त्वचा हो सकती है ड्राई - फोटो : Adobe stock
3. त्वचा हो सकती है ड्राई

कई तरह के फेशियल वाइप्स ऐसे होते हैं, जिसमें केमिकल्स होते हैं। इसके अलावा कई वाइप्स में अल्कोहल और सिंथेटिक खुशबू होती है जो त्वचा को ड्राय या इरिटेट कर सकती है। इसलिए यदि वाइप्स ले रहे हैं तो उसमें पाए जाने वाले तत्वों को चेक अवश्य करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें