How To Get Thick Eyebrows: जिस तरह से बालों से शरीर की खूबसूरत बढ़ती है, ठीक उसी तरह से आइब्रो का भी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना हाथ है। घनी और खूबसूरत आईब्रो चेहरे की सुंदरता को और निखार देती हैं, लेकिन कई बार तनाव, हार्मोनल बदलाव, अधिक थ्रेडिंग या पोषण की कमी के कारण आईब्रो पतली हो जाती हैं। बहुत से लोगों की आईब्रो बचपन से ही पतली होती हैं। इसकी वजह से लुक काफी अजीब दिखता है। तो अगर आपकी आईब्रो पतली, हल्की या असमान दिखती हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।
वैसे तो बाजार में कई प्रोडक्ट्स और सीरम उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प हैं। नियमित रूप से इन नुस्खों का इस्तेमाल करने से न सिर्फ आईब्रो में मोटाई आती है, बल्कि उनकी चमक और मजबूती भी बढ़ती है। यहां इस लेख में हम आपको आईब्रो मोटी करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।