Eyebrow Care: मई-जून की चिलचिलाती गर्मी के बाद जुलाई में अब मानसून ने दस्तक दी है। महीने की शुरुआत से ही बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। बारिश अपने साथ राहत तो लेकर आती है पर, कई मुसीबतें भी लेकर आती है। बारिश के मौसम में स्किन प्रॉब्लम से लेकर बाल झड़ने की समस्याएं तक सामने आने लगती हैं। अगर इनका ध्यान शुरुआत में नहीं रखा जाए तो यह परेशानियां काफी हद तक बढ़ जाती हैं।
बाल झड़ने के साथ-साथ कई लोगों को आइब्रो के बाल झड़ने की परेशानी भी झेलनी पड़ती है। आइब्रो के बाल झड़ने से लोग काफी टेंशन में आ जाते हैं। इसको रोकने के लिए या तो लोग हजारों रुपए खर्च करके पार्लर जाते है या फिर घरेलू नुस्खे अपना लेते हैं। आज हम आपको आइब्रो के बाल झड़ने से रोकने के लिए घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं ताकि आप भी इस परेशानी से घर बैठे छुटकारा पा सकें। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी आइए इन चीजों के बारे में आपको बताते हैं।