फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Care Tips: रोजाना काजल लगाने से क्या होता है ? जानें इसके फायदे और नुकसान

Mon, 02 Dec 2024 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोजाना काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। हालांकि, इसके फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रोजाना काजल लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock
Eye Care Tips: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से काजल का इस्तेमाल किया जाता है। काजल के इस्तेमाल से आंखें न सिर्फ बड़ी बल्कि खूबसूरत भी दिखाई देती हैं। यही वजह है कि बच्चों की आंखों में तो बचपन से ही काजल लगाया जाता है। बाजार में आजकल कई तरह के काजल मिलते हैं, जो आंखों को काफी लाभ पहुंचाने का दावा करते हैं। जोकि काफी हद तक सही भी होते हैं।

पर, क्या आप जानते हैं कि रोजाना काजल के इस्तेमाल से आंखों को नुकसान भी पहुंचता है। बहुत से लोग इसके फायदे और नुकसान दोनों से ही अंजान हैं। इसीलिए हम आपको आज रोजाना काजल लगाने के फायदे और नुकसान दोनों के ही बारे में बताएंगे, ताकि आपकी आंखों को किसी तरह का कोई खतरा न रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
आंखों की सुरक्षा - फोटो : Adobe stock
आंखों की सुरक्षा 

यदि आप हर्बल काजल का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपकी आंखों की सुरक्षा करता है। इसकी वजह से आंखें धूल और प्रदूषण से बची रहती हैं। बहुत से हर्बल काजल अब ऐसे भी आते हैं, जिनके इस्तेमाल से आंखें साफ रहती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
बढ़ती है सुंदरता - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
बढ़ती है सुंदरता  

काजल लगाने से आंखें बड़ी और आकर्षक दिखती हैं। भारत में यह सौंदर्य और परंपरा का हिस्सा है, खासकर बच्चों और महिलाओं के लिए। यही वजह है कि महिलाएं घर से निकलने से पहले आंखों में काजल अवश्य लगाती हैं। 

4 of 7
जलन की संभावना - फोटो : iStock
 जलन की संभावना

 यदि काजल में केमिकल या सिंथेटिक सामग्री है, तो यह आंखों में जलन और एलर्जी कर सकता है। ऐसे में काजल खरीदते वक्त इसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। खराब क्वालिटी का काजल आपकी आंखों को परेशान कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
संक्रमण का खतरा - फोटो : Adobe stock
संक्रमण का खतरा

 यदि काजल लगाने में साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो यह आंखों में बैक्टीरिया या फंगस के संक्रमण का कारण बन सकता है। ऐसे में काजल के इस्तेमाल से पहले न सिर्फ आंखों को बल्कि हाथों को भी साफ करें। 
विज्ञापन

6 of 7
थकी दिखती हैं आंखें - फोटो : iStock
थकी दिखती हैं आंखें

हर दिन लंबे समय तक काजल लगाए रखने से आंखों की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है। कई बार तो काजल की वजह से ही आंखें थकी-थकी लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजल खरीदते और लगाते वक्त रखें ये सावधानियां - फोटो : Adobe stock
काजल खरीदते और लगाते वक्त रखें ये सावधानियां

आयुर्वेदिक या प्राकृतिक सामग्री से बना काजल अधिक सुरक्षित होता है। यदि काजल लगाने के बाद आंखों में जलन, लालिमा या पानी आने लगे तो उसे तुरंत बंद कर दें।  सोने से पहले हमेशा काजल हटाना जरूरी है ताकि आंखों को आराम मिल सके।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें