क्यों होते हैं ?
- फोटो : Adobe stock
क्यों होते हैं
हीट पिंपल्स, जिनको मिलियारी रैश भी कहते हैं, त्वचा की एक समस्या है। ये मुख्य रूप से तब होते हैं, जब पसीने की ग्रंथियां बंद हो जाती हैं, जिससे पसीना त्वचा के अंदर फंस जाता है। ऐसे में जब यह पसीना शरीर पर लंबे समय तक बना रहता है तो कीटाणुओं की संख्या बढ़ जाती है, जिससे छोटे-छोटे लाल चकत्ते या पिंपल्स त्वचा पर नजर आने लगते हैं। यह समस्या आमतौर पर गर्दन, पीठ, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करती है। इस स्थिति में प्रभावित एरिया पर तेज जलन और खुजली होती है, िजस कारण त्वचा लाल और सूजी हुई नजर आती है।