फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care: गर्मी से झुलसने लगा है चेहरा तो इस्तेमाल करके देख लें एलोवेरा से बने ये मास्क, मिलेगी राहत

Mon, 07 Apr 2025 09:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अभी से ही भीषण गर्मी से परेशान होने लगे हैं तो एलोवेरा से बने इन फेस मास्क को एक बार इस्तेमाल करके देख लें। 
विज्ञापन
1 of 6
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
Summer Skin Care: अप्रैल का महीना चल रहा है और तेज धूप की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। इस धूप का असर न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य बल्कि उनकी त्वचा पर भी देखने को मिल रहा है। तेज धूप के कारण लोगों की त्वचा अभी से बेजान रहने लगी है। सनबर्न और टैनिंग ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। ऐसे में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

यदि आप भी इन्हीं तरह की दिक्कतों से परेशान हैं तो एलोवेरा से बने कुछ फेस मास्क को इस्तेमाल करके देखें। एलोवेरा से बने ये फेस मास्क आपके चेहरे को डाइड्रेट रखेंगे और त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करेंगे। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा और शहद - फोटो : इंस्टाग्राम
एलोवेरा और शहद

इन दोनों चीजों से मास्क बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है। इसे मिक्स करते समय ये ध्यान रखें कि ये ज्यादा पतला न हो, वरना चेहरे पर लेयर नहीं बन पाएगी। मिश्रण तैयार होने के बाद चेहरे पर इसकी एक पतली लेयर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इससे भी आपको राहत मिलेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
एलोवेरा और नींबू - फोटो : Freeepik.com
एलोवेरा और नींबू

नींबू वाले इस मास्क का इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करता हो। क्योंकि अक्सर नींबू की वजह से ही लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें और कुछ ही दिन बाद इसका असर देखें। 

4 of 6
एलोवेरा और खीरा - फोटो : Freepik
एलोवेरा और खीरा

ये मास्क बनाना काफी आसान है, और इसकी वजह से चेहरे को काफी ठंडक मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो खीरे का पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। दोनों चीजों के मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसका असर भी आपको जल्द ही दिखने लगेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
एलोवेरा और गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और गुलाब जल

इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे इन दोनों चीजों को मिक्स करके एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को धो दें। इसका असर भी आपको दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलोवेरा और दही - फोटो : freepik
एलोवेरा और दही

दही में पाए जाने वाले तत्व त्वचा की डीप क्लींजिंग भी करते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें दही मिक्स करें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा और साथ ही में चेहरे को ठंडक भी मिलेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें