फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eyebrow Tips: आइब्रो सेट कराने के बाद अवश्य ध्यान रखनी चाहिए ये बातें, ताकि बिगड़ न जाए चेहरा

Fri, 25 Apr 2025 03:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप पार्लर में आईब्रो सेट करा के आयीं हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका चेहरा खराब हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
आइब्रो सेट कराने के बाद अवश्य ध्यान रखनी चाहिए ये बातें - फोटो : Freepik
Eyebrow Tips: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आइब्रो का काफी अहम रोल होता है। यदि आइब्रो को सही से सेट करा लिया जाए तो लुक और भी अच्छा दिखने लगता है। इसी के चलते महिलाएं हर 15 से 20 दिन में आइब्रो सेट कराने के लिए पार्लर जाती हैं।

आइब्रो सेट कराने के बाद त्वचा पर काफी जलन मचती है। ऐसे में यदि स्किन का ध्यान सही से न रखा जाए तो आपका चेहरा अच्छा दिखने की जगह खराब हो सकता है। इसी के चलते यहां हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको आइब्रो बनवाने के बाद रखना है, ताकि आप किसी झंझट में न पड़ जाएं। 
विज्ञापन

2 of 6
बार-बार न छूएं - फोटो : Adobe stock
बार-बार न छूएं

आइब्रो कराने के बाच अपने चेहरे को कभी भी बार-बार न छूएं। बार-बार स्किन को छूने से हाथ में जमा बैक्टीरिया आइब्रो पर जमा हो जाएंगे। इसकी वजह से आपके चेहरे पर जलन तक हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इससे बच के रहें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
आइब्रो बनवाने के बाद मेकअप से रहें दूर - फोटो : Adobe stock
आइब्रो बनवाने के बाद मेकअप से रहें दूर

कभी भी आइब्रो सेट कराने के बाद उसपर मेकअप नहीं करें। आइब्रो कराने के बाद स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में यदि आप इसपर मेकअप अप्लाई करेंगी तो इससे त्वचा पर इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए जिस दिन आइब्रो बनवाएं, कम से कम उस दिन तो मेकअप न ही करें। 

 

4 of 6
धूप से बचें - फोटो : Adobe stock
धूप से बचें

आइब्रो कराने के बाद यदि घर से बाहर निकलना है तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से कवर करें और साथ ही में छतरी का इस्तेमाल करें। इन चीजों की वजह से आपकी आइब्रो सूरज की हानिकारक किरणों से बची रहेगी। ऐसा न करने पर सूरज की यूवी किरणों का हानिकारक प्रभाव त्वचा को डैमेज कर सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
स्क्रब से रहें दूर - फोटो : Adobe stock
स्क्रब से रहें दूर

आइब्रो बनवाने के तुरंत बाद कभी भी स्क्रब का इस्तेमाल न करें। आइब्रो सेट कराने के बाद कम से कम 24-48 घंटे तक फेशियल, स्क्रबिंग या ब्लीच से बचें। इससे स्किन पर रिएक्शन हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोई नई क्रीम नहीं लगाएं - फोटो : Adobe stock
कोई नई क्रीम नहीं लगाएं 

आइब्रो कराने के बाद त्वचा पर किसी तरह की कोई नयी क्रीम न लगाएं। नई क्रीम इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर एलर्जी हो सकती है। कई बार तो नई क्रीम की वजह से इंफेक्शन इतना बढ़ जाता है, कि डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें