फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के सीजन में दिखना है परफेक्ट तो बैकलेस ब्लाउज पहनने से पहले इन बातों का जानना है जरूरी

Thu, 29 Oct 2020 12:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
त्योहारों के साथ ही शादियों का भी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लड़कियां पार्टी की जान बनने के लिए क्या नहीं करतीं। लेकिन कई बार छोटी सी गलती उनके पूरे लुक को बिगाड़ देती है। अगर आप बैकलेस या डीपकट बैक वाले आउटफिट इस करवा चौथ या फिर शादियों में पहनने की सोच रही हैं। तो इन टिप्स को जरूर याद रखें। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास टिप्स जो आपकी बैकलेस ड्रेस के लिए बहुत जरूरी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
blouse - फोटो : instagram
अगर चाहती हैं कि चेहरे के मेकअप के साथ लुक परफेक्ट दिखे। तो बैक पर भी पूरा मेकअप जरूरी है। शरीर की ठीक से सफाई न करने की वजह से पीठ और पैरों पर एक्ने हो जाते हैं। जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। इन एक्ने को दूर भगाने के लिए पीठ पर स्क्रब करना बेहद जरूरी है। किसी भी तरह के मेकअप से पहले स्क्रब से पीठ को साफ करने के साथ ही एंटी बैक्टीरियल साबुन लगाएं। जिससे कि वहां की स्किन साफ हो जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
blouse - फोटो : instagram
अब बैकलेस ड्रेस पहनने के लिए ही चेहरे के साथ पीठ का भी मेकअप करें। इसके लिए सबसे पहले बैक पर फाउंडेशन की एक परत लगाएं। फिर इसे अच्छे से ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। याद रखें गर्दन, पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों में लगाने के लिए चेहरे वाले ब्लेंडर का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए।

4 of 5
blouse - फोटो : instagram
कंसीलर की सहायता से पीठ पर हुए दाग-धब्बों और एक्ने को छिपा दें। कंसीलर त्वचा पर किसी भी तरह के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए बिल्कुल सही होता है। इसलिए कंसीलर का इस्तेमाल करना ना भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
blouse - फोटो : instagram
अब बिल्कुल चेहरे की तरह ही बैकलेस ड्रेस के लिए अपनी बैक पर मेकअप जरूरी है। फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद इसे ठीक तरह से सेट करने के लिए फेस पाउडर का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आपका मेकअप टिका रहेगा और आपको मिलेगी एक ग्लोइंग बैक। जिसमें आप किसी भी तरह की ड्रेस में परफेक्ट लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें