फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ear Care Tips: अगर भारी झुमके पहनने से घायल हो गए हैं कान तो इन चीजों के इस्तेमाल से पाएं राहत

Fri, 11 Aug 2023 03:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर भारी झुमके पहनने से आपके कान भी घायल हो गए हैं तो आप कुछ चीजों के इस्तेमाल से राहत पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Earring - फोटो : instagram
Ear Care Tips: कई बार स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के चक्कर में लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनके साथ ही परेशानी खड़ी हो जाती है। खासकर जब कोई कार्यक्रम होता है तो महिलाएं उसमें सबसे खूबसूरत दिखने के लिए काफी समय पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी भी उन्हें खूबसूरत दिखाने में काफी मदद करती है।

शादियों में पहने जाने वाले भारी-भारी झुमकों की वजह से कान काफी घायल होने लगते हैं। जब ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है तो कई बार इसकी वजह से कानों में दर्द होने लगता है। इसके साथ ही ये घाव पकने भी लगता है। ऐसे में जैसे ही कान में झुमकों की वजह से दर्द शुरू हो, वैसे ही इसको ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप घायल कान को ठीक करने में कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने में लाभदायक होता है। इसके इस्तेमाल से आपके कानों का घाव ना सिर्फ जल्दी ठीक होगा, बल्कि इसके साथ ही घाव को ठंडक मिलेगी। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं तो कोशिश करें कि ताजा एलोवेरा जेल निकाल कर ही लगाएं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बादाम का तेल

ये आपके कान के घाव को जल्द ठीक करने का काम करता है। इसके लिए आपको बस प्रभावित हिस्से पर बादाम का तेल लगाना है। बादाम का तेल आपकी त्वचा में नमी बनाकर रखता है और कटे-फटे घाव को भी हील कर सकता है।  

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सरसों का तेल और हल्दी

अगर भारी झुमके पहनने से आपके कान भी पकने लगे हैं तो आप पके हुए कान पर आप हल्दी और सरसों का मिश्रण लगाएं। इस मिश्रण को लगाने से आपको राहत जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
ice cube - फोटो : getty
बर्फ 

हैवी झुमकों की वजह से कान के पास जो घाव हो जाते हैं उन पर बर्फ लगाने से आपको आराम मिलेगा। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एक कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े लपेटें और प्रभावित जगह पर कम से कम 20 मिनट लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Plant - फोटो : iStock
ओस की बूंद

सुबह उठ कर जब आप पत्तियों को देखेंगी तो उस पर ओस की बूंदें दिखाई देंगी। इसे आप कानों के घाव पर लगा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें