फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Makeup Reality: आई मेकअप के इस्तेमाल से पलकें झड़ रही हैं ? जानें क्या है इसकी सच्चाई

Fri, 05 Sep 2025 01:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dose Eye Makeup Affect Your Eye Eyelashes: अक्सर महिलाओं को लगता है कि आई मेकअप उनकी पलकें कमजोर होती जा रही हैं। यहां हम आपको इसी बात की सच्चाई से रूबरू कराएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
आई मेकअप के इस्तेमाल से पलकें झड़ रही हैं ? - फोटो : Adobe stock
Dose Eye Makeup Affect Your Eye Eyelashes : आईमेकअप का इस्तेमाल महिलाएं अपनी आंखों की की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं। पर, इसके ज्यादा इस्तेमाल से अक्सर महिलाएं महसूस करती हैं कि उनकी पलकें कमजोर होने लगी हैं या झड़ने लगी हैं। ऐसे में वो कई बार तो डर के कारण इसका इस्तेमाल बंद कर देती हैं। 

ये चिंता बेहद सामान्य है क्योंकि सुंदर दिखने के लिए आई मेकअप जरूरी होता है, लेकिन क्या वाकई मेकअप की वजह से पलकें झड़ती हैं? इस लेख में हम इस बात की सच्चाई को समझेंगे और जानेंगे कि किन कारणों से पलकें कमजोर हो सकती हैं। साथ ही, आपको बताएंगे कि कैसे सही तरीके से मेकअप करें और अपनी पलकें स्वस्थ और मजबूत बनाए रखें।
विज्ञापन

2 of 7
क्या है सच्चाई ? - फोटो : instagram
क्या है सच्चाई ?

तो अब पहले जान लेते हैं कि क्या वाकई आई मेकअप के इस्तेमाल से पलकें झड़ रही हैं ? तो इस बात का जवाब है हां...... आईमेकअप का इस्तेमाल यदि सही तरह से न किया जाए तो इसकी वजह से न सिर्फ पलकें झड़ने की दिक्कत आपके सामने आ सकती है। बल्कि इसके साथ-साथ आंखों में इंफेक्शन का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
क्या है सच्चाई ?
ऐसा खासतौर पर तब होता है, जब आइमेकअप का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाए। यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि किन गलतियों को दोहराने से ऐसा होता है। 

 

4 of 7
पहली गलती - फोटो : Adobe stock
1. पहली गलती 

अक्सर हम पैसे बचाने के लिए ऐसे ही किसी भी ब्रांड का आईमेकअप खरीद लेते हैं, जो आपकी आंखों के लिए काफी नुकसानदायक है। सस्ते और लोकल आई मेकअप प्रोडक्ट्स जैसे मस्कारा, आईलाइनर, काजल, और फेक आईलैशेस में कई बार ऐसे केमिकल्स होते हैं जो पलकों की जड़ों को कमजोर कर सकते हैं, जिस कारण इनका झड़ना काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
दूसरी गलती - फोटो : Adobe stock
2. दूसरी गलती 

भले ही आप कितने भी महंगे आई मेकअप का इस्तेमाल कर रहीं हैं, अगर इन्हें लगाकर सो गईं, तो भी इसका प्रभाव आपकी आंखों की पलकों पर होगा। इसलिए अगर आपने आई मेकअप लगाकर रखा है तो रात में पहले मेकअप साफ करें और फिर आंखों को अच्छी तरह से धोकर ही सोएं। ताकि आपको किसी तरह का खतरा न रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
तीसरी गलती - फोटो : Freepik
3. तीसरी गलती 

जिन लोगों की पलकें पहले से ही काफी हल्की हैं, वो उन्हें घना दिखाने के लिए फेक आईलैशेज का इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा ज्यादा नहीं करना चाहिए। दरअसल, फेक आईलैशेस को लगाने वाले गोंद (ग्लू) में तेज़ और हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो पलकों को कमजोर कर देते हैं। बार-बार फेक लैश लगाने से भी प्राकृतिक पलकें झड़ने लगती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चौथी गलती - फोटो : Adobe stock
4. चौथी गलती 

मेकअप इस्तेमाल करते वक्त हममे से ज्यादातर लोग ये चेक ही नहीं करते कि कहीं मेकअप एक्सपायर तो नहीं हो गया ? ऐसे में अगर खराब मेकअप आंखों पर लगाया जाए तो न सिर्फ संक्रमण बढ़ेगा बल्कि इसकी वजह से आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा रहता है। इसलिए एक्सपायरी डेट देखकर ही इसका इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें