Skin Care: अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कई लोग त्वचा को चमकदार बनाने के लिए पार्लर जाते हैं, तो कई लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। घरेलू नुस्खे तो ठीक हैं लेकिन पार्लर में स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं गाय के दूध से बने देसी घी की। जिस तरह से देसी घी स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक है, ठीक उसी तरह से ये त्वचा को भी काफी फायदा पहुंचाता है। देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B12, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। आइए आपको भी बताते हैं कि घी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और इसके इस्तेमाल से क्या फायदा मिलेगा।