फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तेल से बालों का झड़ना होगा कम, इन चीजों को मिलाकर करें घर में तैयार

Mon, 05 Apr 2021 09:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बालों का झड़ना जितनी आम समस्या है। उतनी ही परेशानी भरी भी क्योंकि लगातार झड़ते बाल टेंशन देते हैं और सुंदरता में भी कमी लाते हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक तरीकों से बना ये तेल बालों के झडने की समस्या के साथ ही इन्हें काला और घना बनाता है। साथ ही ये मजबूत और चमकदार हो जाते हैं। तो चलिए जानें कौन सा है वो तेल जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैसे भी सिर की जडों में तेल लगाना बेहद जरूरी है। शैंपू से पहले की गई तेल की मालिश बालों को मजबूती देती है। साथ ही इससे बाल स्मूद और मुलायम होते हैं। ऐसे में नीम से बना ये आयुर्वेदिक तेल बालों की जड़ों में जाकर उन्हें मजबूती देने का काम करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
curry leaves - फोटो : pixabay
आयुर्वेदिक तेल बनाने के लिए जरूरत है करी पत्ता और नीम की। इन दोनों को मिलाकर तेल बनाने से बालों का सफेद होना और रूखापन जैसी समस्या भी दूर भागती हैं। नीम और करी पत्ता के साथ नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल लें। इन दोनों तरह के तेल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
करी पत्ता और नीम की पत्तियों को लेकर पीस लें। फिर इसे किसी मलमल के कपड़े से छानकर रस अलग कर लें। अब इस रस को नारियल और अरंडी के एक चम्मच तेल में मिलाकर बालों पर लगाएं। इन सारी चीजों के गुणकारी तत्व बालों पर सीधे असर करेंगे। और कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल तेल
ध्यान रहे कि बालों की जड़ों में तेल लगाने के बाद इसे कम से कम एक घंटा के लिए छोड़ दें। फिर उसके बाद ही शैंपू करें। सप्ताह में दो से तीन बार इस तेल का इस्तेमाल काफी हद तक असर दिखा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें