फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए करें एलोवेरा क्यूब्स का इस्तेमाल, हिना खान भी करती हैं इसे पसंद

Fri, 02 Apr 2021 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एलोवेरा - फोटो : social media
गर्मियों के मौसम में त्वचा को ठंडक और चमक देने के लिए एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाना फायदेमंद है। लेकिन अगर आप इसे और भी तरीके से इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एलोवेरा की आइस क्यूब्स बेहद कारगर हैं। ये गर्मियों में त्वचा को राहत देती हैं। वहीं एक्ट्रेस हिना खान भी इस ट्रिक को काफी पसंद करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
हिना खान ने एक बार वीडियो के जरिए फैंस को अपनी स्किन केयर का ये सीक्रेट साझा किया था। जिसमे वो बताती हैं कि स्किन की देखभाल के लिए एक्सरसाइज से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लेती हैं। जिससे कि एक्सरसाइज के बाद जब पोर्स खुल जाएं तो ये उसमे समा जाए। एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने के लिए वो इसके क्यूब्स बना लेती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
aloe vera
ऐलोवेरा जेल के क्यूब्स बनाने के लिए वो हिना अपने बगीचे से ऐलोवेरा की पत्तियों को तोड़कर उन्हें टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन टुकड़ों को बर्फ की ट्रे में रखकर फ्रीजर में फ्रीज कर लें। इसके बाद ये लगाने में काफी आसान हो जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
aloe vera
ऐलोवेरा जेल को मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके घर में रिमूवर खत्म हो गया है तो चिंता की बात नही है। इन ऐलोवेरा क्यूब्स की मदद से आसानी से मेकअप को निकाला जा सकता है। वहीं ये स्किन के पोर्स में पहुंचकर इन्हें नरिश करने का भी काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें