फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडीशनर क्या डियो की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, अगर इस्तेमाल करेंगी ये घरेलू चीजें

Thu, 22 Apr 2021 08:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
deo
शरीर और त्वचा की देखभाल के मामले में हममे से ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट पर निर्भर करते हैं। इन प्रोडक्ट की आदत इतनी ज्यादा पड़ चुकी है कि कई बार हमारा ध्यान भी नहीं जाता। जैसे बालों को धोने के लिए शैंपू और फिर उन्हें सिल्की और स्मूद बनाने के लिए कंडीशनर, पसीने की वजह से आने वाली दुर्गंध के लिए डियो। ये सब हर किसी कि रोजाना की जिंदगी में शामिल है। लेकिन अगर आप चाहें तो इन सबके बदले घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बेकिंग सोडा - फोटो : iStock
डियो की जगह पर क्या
गर्मी के मौसम मे शरीर की दुर्गंध को दूर करने के लिए डियो का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बार-बार खत्म होने वाले डियो से कैसे छुटकारा पाया जाए तो इसके लिए जरूरत होगी बस एक चुटकी बेकिंग सोडा और नारियल के तेल की। आधा चम्मच नारियल के तेल में बेकिंग सोडा को डालकर पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। ये शरीर को दुर्गंध को प्राकृतिक तरीके से रोकने का सबसे आसान उपाय है। 
विज्ञापन

3 of 5
hair - फोटो : सोशल मीडिया।
कंडीशनर का विकल्प
बालों को स्मूद और सिल्की बनाने के लिए कंडीशनर का उपयोग करती हैं तो एक बार बाल धोने के पहले ये घरेलू नुस्खा आजमाएं। एक चम्मच शहद और दो चम्मच नारियल का तेल लेकर इसे बालों में लगा लें। जड़ों पर अच्छी तरह से मसाज करने के बाद आधा घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों में शैंपू कर लें। ये नेचुरल कंडीशनर का काम करेगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेकअप रिमूवर
बाजार में कई तरीके के मेकअप रिमूवर मिलते हैं। लेकिन इन सब पर पैसे बर्बाद करने की बजाय घर पर रखे नारियल, जैतून या फिर बादाम के तेल की कुछ बूंदे कॉटन पैड पर निकाल कर इसे चेहरे को साफ करें। ये सारे तरह के मेकअप को निकालने में मदद तो करेगा  ही साथ ही त्वचा को पोषण भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
body lotion
बॉडी लोशन 
सर्दियों के मौसम में पूरे शरीर पर बॉडी लोशन लगाना पड़ता है। ऐसे में अगर कभी ये खत्म हो जाए तो बस वर्जिन कोकोनट ऑयल लेकर इसमे कुछ बूंदे एसेंस वाले तेल की डालें। और इसे पूरे शरीर पर आराम से लगाएं। ये बॉडी लोशन से ज्यादा लंबे समय तक त्वचा को मॉइश्चराइज रखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें