फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉप टॉप पहनने की चाह है तो कमर के साथ ना करें ये गलती, होना पड़ सकता है शर्मिंदा

Thu, 22 Apr 2021 09:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram fan page
इन दिनों क्रॉप टॉप फैशन में है। बीटाउन की हसीनाएं तो अक्सर ही क्रॉप टॉप में नजर आ जाती हैं। वहीं लड़कियों को भी हाई वेस्ट जींस के साथ क्रॉप टॉप का लुक पसंद आता है। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में इस लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करने की सोच रही हैं तो अपनी कमर को फ्लांट करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
पतली और स्लिम वेस्ट तो हर लड़की की चाह होती है। लेकिन अगर आप क्रॉप टॉप पहनने वाली हैं तो स्लिम लुक के साथ ही कमर को अच्छे से क्लीन भी जरूर कर लें। जिससे कि ये भी आपकी बाकी स्किन टोन की तरह ही दमकें। अगर कमर की स्किन का रंग चेहरे और हाथों से मैच नहीं कर रहा तो जरूरत है कि उसकी सही तरीके से देखभाल की जाए। जिससे कि ये भी त्वचा दमकने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
कमर के आसपास की त्वचा का रंग गहरी रंगत में है तो इसे साफ करने के लिए लेकिन आप चाहे तो इसे कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से साफ कर सकती हैं। इसके लिए जरूरत होगी बेकिंग सोडा, सफेद टूथ पेस्ट, नींबू का रस की।

4 of 5
toothpaste
अब एक कटोरी लेकर उसमे एक चम्मच सफेद टूथ पेस्ट लें। साथ में इसमे बेकिंग सोडा और नींबू का रस एक चम्मच डाल लें। इन सारे मिश्रण को लेकर एक साथ अच्छे से मिक्स कर लें। साथ ही ध्यान रखें कि इनके सारे बुलबुले खत्म हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
इस तरह से लगाएं पेस्ट
कमर पर इस पेस्ट को लगाने का सबसे सही तरीका है कि नींबू के छिलको को लेकर उसमें इस पेस्ट को लें। फिर कमर के दोनों साइड इसे लगा लें। दस मिनट बाद कॉटन की मदद से इस पेस्ट को छुड़ा लें। सप्ताह में तीन बार इस पोस्ट को लगाने के बाद कुछ ही दिनों में असर साफ नजर आने लगेगा। फिर आपको भी अपनी कमर खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें