फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIY Body Scrub: डेड स्किन हटाएं और स्किन को करें रिपेयर, ये 5 घरेलू बॉडी स्क्रब एक बार अवश्य करें ट्राई

Wed, 30 Jul 2025 05:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DIY Body Scrub: अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो पैसे खर्च करना बंद कीजिए और घर पर तैयार करें बॉडी स्क्रब, जो देगा आपको ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा। 
विज्ञापन
1 of 6
5 तरह के बॉडी स्क्रब, जिन्हें घर पर तैयार किया जा सकता है - फोटो : Adobe stock
DIY Body Scrub: त्वचा पर जमी डेड स्किन की वजह से चेहरा और हाथ-पैर काफी डल दिखने लगते हैं। ऐसे में दमकती त्वचा पाने के लिए लोग समय-समय पर बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, जो स्किन के लिए काफी सही माना जाता है। ये बॉडी स्क्रब आपकी स्किन की मृत त्वचा को हटाकर स्किन टोन को एक शेड तक लाइट कर देता है।

बाजार में अब हर स्किन टाइप के हिसाब से बॉडी स्क्रब आते हैं। अगर आपको बाजार में आने वाले स्क्रब पर भरोसा नहीं है, तो आप घरेलू स्क्रब ट्राई करें। यहां पांच तरह से बॉडी स्क्रब के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी घर बैठै पाएं दमकती त्वचा। 
विज्ञापन

2 of 6
कॉफी और नारियल तेल - फोटो : Adobe stock
कॉफी और नारियल तेल

इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से आप घर पर ही बॉडी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक कटोरी में सबसे पहले नारियल का तेल लेना है। अब इसमें थोड़ी सी पिसी चीनी और कॉफी मिक्स करें। दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद इसे स्किन पर अप्लाई करें। 5 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर हल्का गीला करके मसाज करें। मसाज के बाद पानी से धो लें। इससे आपके शरीर की गंदगी साफ हो जाएगी और त्वचा खिल उठेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
शहद और ओट्स - फोटो : इंस्टाग्राम
शहद और ओट्स

ये दोनों चीजें आपको आसानी से अपनी रसोई में मिल जाएंगी। इनसे स्क्रब बनाने के लिए आपको बस दूध की जरूरत और पड़ेगी। तो सबसे पहले एक कटोरी में दरदरा पिसा ओट्स लें और फिर उसमें थोड़ा सा शहद और दूध मिक्स करें। तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद अपनी स्किन पर इसे अप्लाई करें और फिर मसाज के बाद त्वचा धो लें। ये त्वचा को दमकाने के साथ-साथ त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। 

 

4 of 6
नींबू और चीनी - फोटो : Freeepik.com
नींबू और चीनी 

अगर ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते तो नींबू और चीनी के इस्तेमाल से स्क्रब तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दानेदार चीनी को निकाल लें। अब इसमें नींबू का रस मिक्स करें। दोनों को मिलाने के बाद इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें। इसमें भी आपको हल्के हाथ से मसाज करनी है। ये स्क्रब टैनिंग हटाता है और त्वचा को दमकाता है। इसका इस्तेमाल आप ब्लैकहेड्स हटाने में भी कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बेसन और हल्दी - फोटो : Adobe stock
बेसन और हल्दी 

ग्लोइंग स्किन के लिए ये स्क्रब भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे तैयार करना काफी आसान है। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच बेसन निकाल लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी और दो चम्मच दूध मिक्स करें। तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। ये आपको एकदम दुल्हन के जैसी ब्राइट स्किन देता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टमाटर और चीनी - फोटो : Freepik.com
टमाटर और चीनी

टमाटर भले ही एक सब्जी है, लेकिन ये भी स्किन को दमकाने में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल स्क्रब के रूप में कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए टमाटर के पल्प में चीनी मिलाकर चेहरे पर मलें और डेढ़ मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे भी आपका चेहरा एकदम से खिल उठेगा। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें