Is It Safe to Apply Lipstick on Little Girls: लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से आपका लुक एकदम से बदल जाता है। ऐसे में हर महिला के बाद लिपस्टिक का शानदार कलेक्शन होता है। पर, कई बार बड़ों की देखा-देखी घर की बच्चियां भी लिपस्टिक लगाने लगती है। उन्हें लिपस्टिक लगाना पसंद आने लगता है।
पर, क्या आप जानते हैं कि बच्चियों के लिए लिपस्टिक लगाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इससे उनके मानसिक विकास पर भी काफी असर पड़ता है। कई बच्चियों के मन में शुरुआत से ये बात आ जाती है कि जब वो लिपस्टिक लगाएंगी, तभी अच्छी लगेंगी। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बच्चियों के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल कितना नुकसानदायक है और इसके सही विकल्प क्या हैं ?
विज्ञापन
2 of 6
बच्चों को लिपस्टिक क्यों नहीं लगानी चाहिए ?
- फोटो : Adobe stock
बच्चों को लिपस्टिक क्यों नहीं लगानी चाहिए ?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर छोटी बच्चियों को लिपस्टिक क्यों नहीं देनी चाहिए। दरअसल, व्यस्कों की तुलना में बच्चों की त्वचा व होंठ बहुत अधिक नाजुक और संवेदनशील होती है। लिपस्टिक चाहे आप कितने भी अच्छी ब्रांड की ले लें, उसमें तमाम केमिकल्स पाए ही जाते हैं। इन केमिकल्स में पराबेन, सल्फेट सबसे आम है। इसके अलावा रंग, और सुगंध के लिए इस्तेमाल किए गए केमिकल भी बच्चियों के होंठों की त्वचा को डैमेज कर सकते हैं। आइए आपको इसके नुकसान बनाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सूखने लगेंगे होंठ
- फोटो : Adobe stock
1. सूखने लगेंगे होंठ
यदि छोटी बच्चियां ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो उससे उनके होंठ धीरे-धीरे सूखने लगते हैं। कई बार तो ये दिक्कत इतनी बढ़ जाती है, कि इस कारण होंठ फटने भी लगते हैं, और जख्म हो जाता है।
4 of 6
शरीर को हो सकता है नुकसान
- फोटो : Adobe stock
2. शरीर को हो सकता है नुकसान
कई सस्ती लिपस्टिक में भारी धातुएं जैसे लेड, कैडमियम हो सकती हैं, जो बच्चों के लिए विशेष रूप से हानिकारक हैं। ये रसायन शरीर में जाकर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए जितना हो सकें, इससे बचें।
विज्ञापन
5 of 6
त्वचा संक्रमण का खतरा
- फोटो : Adobe stock
3. त्वचा संक्रमण का खतरा
कई तरह की लिपस्टिकों में जो केमिकल मौजूद होते हैं, वो होंठों पर बैक्टीरिया संक्रमण का कारण बनते हैं। ये दिक्कत तब सबसे ज्यादा होती है, जब आपके घर की बच्ची किसी और के द्वारा इस्तेमाल की हुईं लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। इसलिए ऐसा करने से उसे हमेशा रोकें।
क्या हैं इसके सुरक्षित विकल्प?
- फोटो : Adobe stock
क्या हैं इसके सुरक्षित विकल्प?
यदि आपकी बेटी या घर की बच्ची लिपस्टिक लगाने की जिद कर रही है तो उसके लिए ऐसे टिंटेड लिप बाम लेकर दें, जो बच्चों के लिए सुरक्षित होते हैं। हल्के रंगों में मिलने वाले मॉइस्चराइजिंग लिप बाम बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाते। इसके अलावा कुछ ब्रांड्स बच्चों के लिए स्पेशल किड्स मेकअप रेंज बनाते हैं, जो हाइपोएलर्जेनिक होते हैं, आप उन्हें भी ले सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।