Diwali 2024: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग काफी-काफी दिन पहले से ही अपने घर, दुकान और दफ्तरों की सफाई शुरू कर देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अपने घर को अच्छे से साफ रखेंगे तो मां लक्ष्मी आपके घर अवश्य आएंगी। ऐसे में हर कोई अभी से अपने घर को साफ करने में लग गया है। अगर आपके घर पर भी दिवाली की सफाई शुरू हो गई है, तो अपने बालों का खास ध्यान रखें।
दरअसल, पंखा या छत साफ करते समय कई बार कूड़ा और गंदगी बालों पर गिर जाती है, जिस वजह से बाल गंदे हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप सफाई के दौरान अपने बालों का ध्यान सही से नहीं रखेंगे तो बाल न सिर्फ जड़ से कमजोर हो जाएंगे, बल्कि साथ ही में ये रूखे और बेजान दिखेंगे। इसी परेशानी के चलते हम कुछ टिप्स आपको देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको सफाई के वक्त रखना है।