फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glowing Skin: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो तो डाइट में शामिल करें ये जूस

Thu, 22 Sep 2022 06:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
detox drink - फोटो : Pixabay
चमकता चेहरा तो हर किसी को पसंद होता है। इसके लिए लोग लाखों जतन भी करते हैं। महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट से लेकर घरेलु नुस्खे तक आजमाते हैं। लेकिन एक्ने और मुंहासे सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है। और मुंहासे और एक्ने चेहरे का पीछा नहीं छोड़ रहे तो एक बार अपने खानपान में बदलाव लाकर देखें। बॉडी की अंदरूनी सफाई चेहरे पर निखार लाने में मदद करती है। इस काम में डिटॉक्स ड्रिंक बेहद काम आएंगे। डिटॉक्स ड्रिंक शऱीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। तो चलिए जानें कौन से डिटॉक्स ड्रिंक आपकी त्वचा को अंदरूनी ग्लो देंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
orange juice - फोटो : istock
संतरे और अदरक का जूस
विटामिन सी वाले फल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमे एंटीऑक्सी़डेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। संतरे के जूस में अदरक के रस को मिलाकर आप डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। ये त्वचा को निखारने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
टमाटर - फोटो : Amar Ujala
टमाटर का जूस
साइट्रस फलों से त्वचा को बहुत लाभ होता है। लेकिन केवल साइट्रस फल ही विटामिन सी के स्त्रोत नहीं होते हैं। टमाटर से बने जूस को पीने से भी त्वचा अंदर से साफ होती है। 

4 of 6
beetroot
चुकंदर का जूस
चुकंदर के रस को पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। वहीं इस रस में बादाम को मिलाने से विटामिन ई भी मिलता है। जिससे त्वचा की टैनिंग और सनबर्न कम होता है। डिटॉक्स ड्रिंक में आप चुकंदर और बादाम के जूस को भी पी सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
vegetable - फोटो : Pixabay
हरी सब्जियों का जूस
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इनके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। वहीं शरीर के टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं। अगर चेहरे पर पिंपल परेशान कर रहे हैं तो 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
carrot - फोटो : pixa
गाजर का जूस
शरीर को पोषण देने के लिए गाजर का जूस भी बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन ए से भरपूर गाजर के जूस में हल्दी भी मिलाई जा सकती है। वहीं सेब के जूस को भी आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सारे ड्रिंक त्वचा को नेचुरल ग्लो देते हैं। जिससे त्वचा पर होने वाले पिंपल और एक्ने से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें