फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: डार्क स्किन टोन के हैं तो गर्मियों के मौसम में इस तरह करें त्वचा की देखभाल

Sat, 23 Apr 2022 02:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
beauty tips - फोटो : iStock
गर्मियों का मौसम त्वचा के लिए भी मुश्किल भरा होता है। तपती धूप से सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्याएं बहुत परेशान करती हैं। क्योंकि टैनिंग और सनबर्न एक बार हो जाने पर लंबे समय तक त्वचा से नहीं जाते। ऐसे में सांवली और डार्क रंगत के लोगों के लिए और भी मुसीबत बन जाती है। जरा सा घर से बाहर निकलते ही त्वचा पर टैनिंग नजर आने लगती है। ये समस्या महिला और पुरुष दोनों के साथ ही होती है। तो चलिए जानें कैसे गर्मियों के मौसम में होने वाली टैनिंग और सनबर्न से खुद को बचा सकते हैं सांवली रंगत के लोग। जिससे चिपचिपी गर्मी में भी चेहरे का नूर ना खोए। 
विज्ञापन

2 of 6
beauty
अगर रंगत सांवली है तो महिला हो या पुरुष दोनों को ही अनइवन टोन और सनबर्न हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि घर से निकलने के पंद्रह मिनट पहले ही सनस्क्रीन लगा लें। यह भी ध्यान रखें कि सनस्क्रीन एसपीएफ 50 या उससे अधिक का हो। जिससे कि ये पूरे दिन स्किन को प्रोटेक्ट कर सके।
विज्ञापन

3 of 6
face pack
इन दिनों पुरुष भी अपनी त्वचा का पूरा ख्याल रखते हैं। इसलिए अगर सांवली रंगत है तो सप्ताह में एक दिन एंटी टैनिंग फेस मास्क चेहरे पर जरूर लगाएं। एंटी टैनिंग फेस पैक त्वचा पर हुए टैन को दूर करेगा और उसकी केयर भी करेगा। आप चाहें तो इसे घर में कुछ नुस्खों की मदद से तैयार कर सकती हैं। वहीं बाजार में भी हर्बल एंटी टैनिंग फेस पैक मिल जाएंगे। जिसे लगाने से महिलाओं को टैनिंग की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। 

4 of 6
face - फोटो : pixa
वैसे महिलाओं के लिए हमेशा संभव नही है कि वो केवल सनस्क्रीन लगाए ही घर से निकल जाएं। इसलिए चेहरे पर आप फाउंडेशन की लेयर भी लगा सकती है। वैसे इन दिनों मार्केट में कई सारे स्किन कॉम्पलेक्शन क्रीम एसपीएफ की खूबियों के साथ आ रहे हैं। जिसे आप चेहरे पर अप्लाई करें। मेकअप के ये प्रोडक्ट त्वचा को सीधी धूप से बचाने में काफी मदद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
face serum - फोटो : twitter
त्वचा की देखभाल करती हैं तो सीरम को चेहरे पर लगाएं। विटामिन सी से भरपूर सीरम त्वचा को निखारने में मदद करता है और स्किन हेल्दी बनी रहती है। वहीं त्वचा में किसी भी तरह के टैनिंग पैजेस भी नहीं पड़ते हैं। यहीं नहीं खानपान में भी आप विटामिन सी को भरपूर मात्रा में शामिल करें। जिससे त्वचा ग्लो करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cleanser
पूरे दिन के बाद घऱ लौटने पर त्वचा की अच्छे से सफाई बेहद जरूरी है। चेहरे को फेसवॉश से साफ करने के बाद क्लींजर लगाना चाहिए। फिर जब स्किन अच्छे से साफ हो जाए तो मॉइश्चराइजर लगा कर त्वचा को हाइड्रेट करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें