फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे खत्म नहीं हो रहें तो आलू के साथ इस चीज को लगाएं

Thu, 29 Dec 2022 11:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंखों के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय - फोटो : Istock
आंखों के नीचे दिखने वाले काले घेरे चेहरे की सुंदरता बिगाड़ देते हैं। महिला हो या पुरुष काले घेरे की समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कभी नींद ना पूरी होना तो कभी हार्मोंस की वजह से काले घेरे चेहरे पर उभर आते हैं। वहीं जेनेटिक वजह से भी काले घेरे होते हैं। 
महिलाएं तो इन काले घेरों को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन नेचुरल ब्यूटी चाहती हैं तो जरूरी है कि इन डार्क सर्कल का स्थाई इलाज किया जाए। इसलिए रसोई में रखी इन चीजों को इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिल जाए। 
विज्ञापन

2 of 5
potato - फोटो : istock
कच्चे आलू
कच्चा आलू चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने का अचूक नुस्खा है। इसकी मदद से काले घेरे भी कम किए जा सकते हैं। बस कच्चे आलू को छीलकर इसके गोल टुकड़े कर लें। इन्हें आंखों पर रखकर दस मिनट के लिए लेट जाएं। रोजाना इसे लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
milk - फोटो : iStock
कच्चा दूध
कच्चे दूध की मदद से भी काले घेरे की समस्या को दूर किया जा सकता है। बस रूई के टुकड़े को कच्चे दूध से भिगो लें और इसे आंखों के ऊपर रखकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। दिन में कम से कम दो बार इस उपाय को करने से आंखों के आसपास की त्वचा का रंग सही होने लगेगा। 

 

4 of 5
dark circle
आंखों के नीचे बन जाए आईबैग
डार्क सर्कल के साथ अगर थकान और नींद ना पूरी होने की वजह से आंखों के नीचे आईबैग बन जाए तो खीरे की स्लाइस तेजी से असर दिखाती है। खीरे के गोल स्लाइस को आंखों पर रखें। इससे आईबैग कम होते हैं और आंखों पर दिखने वाली थकान खत्म हो जाती है। *
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rose water - फोटो : iStock
गुलाबजल
गुलाबजल को भी आंखों के आसपास लगाने से फायदा होता है। गुलाबजल को रूई में भिगोकर आंखों पर रखने से राहत मिलती हैं। कच्चे आलू को गुलाबजल में भिगोकर आंखों पर रखने से काले घेरे की समस्या से छुटकारा मिलता है और थकान भी दूर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें