Follow This Routine to Get Radiant Glow For Dandiya Night: डांडिया नाइट में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाने के लिए लड़कियां काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। ऐसे में हम आपको एक स्किन केयर रूटीन बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करना अभी से शुरू कर दें।
विज्ञापन
1 of 7
डांडिया नाइट में चांद सा चमकना है तो अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन
- फोटो : instagram
Follow This Routine to Get Radiant Glow For Dandiya Night: डांडिया नाइट जैसे खास अवसरों पर हर महिला चाहती है कि उनकी स्किन दमकती और ग्लो करती नजर आए। इसके लिए जरूरी है कि आप आज से ही सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।
एक अच्छा रूटीन आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड, पोषित और चमकदार बनाए रखता है। इस रूटीन में सफाई, टोनिंग, मॉइश्चराइजिंग, और मास्किंग शामिल हैं। इसी के चलते इस आर्टिकल में हम आपको डांडिया से पहले स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जिससे आप हर पार्टी में चमकती हुई नजर आएं।
विज्ञापन
2 of 7
पहला स्टेप
- फोटो : Adobe stock
पहला स्टेप
स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के क्लींजर को रुई पर लेकर स्किन की डीप क्लीनिंग करें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर जमी गंदगी अंदर तक साफ हो जाएगी। यदि आपके पास क्लींजर नहीं है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
दूसरा स्टेप
- फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप
चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करने के बाद स्किन टाइप के हिसाब से फेसवॉश लें और फिर उससे चेहरा साफ करें। ये चेहरे की उस गंदगी को भी साफ कर देगा, जो आपकी क्लींजिंग के बाद बच गई है। फेसवॉश का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि ये आपके स्किन टाइप का ही हो, वरना इससे चेहरे को काफी नुकसान होगा।
4 of 7
तीसरा स्टेप
- फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप
अब बारी आती है स्किन पर टोनर लगाने की तो बाजार में आजकल हर स्किन टाइप के हिसाब से टोनर मिलता है। यदि आपके पास टोनर नहीं है तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी टोनर के रूप में कर सकते हैं। गुलाब जल को एक अच्छा टोनर माना गया है।
विज्ञापन
5 of 7
चौथा स्टेप
- फोटो : Adobe stock
चौथा स्टेप
टोनर के बाद अपने चेहरे पर हाइड्रेटिंग सीरम इस्तेमाल करना न भूलें। यदि आपके पास सीरम नहीं है तो खरीद लें। बस इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि आपकी स्किन टाइप के हिसाब से ही हो। अगर स्किन टाइप का सीरम आपके चेहरे को डैमेज कर देगा।
विज्ञापन
6 of 7
पांचवा स्टेप
- फोटो : Adobe stock
पांचवा स्टेप
अब सबसे आखिरी स्टेप है चेहरे पर कोई क्रीम इस्तेमाल करना। इसके लिए कोई भी जेल बेस्ड क्रीम चेहरे पर अप्लाई करें। आजकल बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब के क्रीम मिलती है, जो त्वचा को काफी लाभ पहुंचाती है।
खिला-खिला चेहरा चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ दो बार स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक और स्क्रब दोनों को ही स्कन टाइप और मौसम के हिसाब से खरीदें, ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।