Home Remedy For Cracked Heels: अक्सर बारिश के पानी से पैर कटने लगते हैं। ऐसे में हम आपको इससे बचने और पैरों को ठीक करने का नुस्खा हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के गंदे पानी से पैर कटने लगे हैं तो क्या करें ?
- फोटो : Adobe stock
Home Remedy For Cracked Heels: बारिश का मौसम जहां एक तरफ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ा देता है। इस समय सबसे ज्यादा असर हमारे पैरों पर पड़ता है, क्योंकि हम न चाहते हुए भी गंदे और कीचड़ भरे पानी में चलने को मजबूर हो जाते हैं।
ऐसे में नयी-नयी परेशानियां पैरों को घेरने लगती हैं। जैसे कि लगातार गीले रहने से पैरों की त्वचा नर्म होकर कटने लगती है, छिलने लगती है और कभी-कभी इनमें जलन और दर्द भी शुरू हो जाता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह मामूली सी परेशानी बड़ी समस्या बन सकती है।
इसीलिए ये बेहद जरूरी है कि आप पैरों की सही देखभाल करें और घरेलू उपाय अपनाकर उन्हें संक्रमण से बचाएं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बारिश के पानी से पैर कटने की समस्या से कैसे बचा जाए और अगर ये हो चुकी हो, तो इसे जल्दी ठीक करने के आसान नुस्खे क्या हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सबसे पहले जान लेते हैं पैर कटने के कारण
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जान लेते हैं पैर कटने के कारण
बारिश के मौसम में अक्सर जब गंदे पानी में चलना पड़ता है, तो इस कारण से पैरों में गंदगी जमने लगती है। जिस कारण फंगस और बैक्टीरिया पैरों की त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ-साथ इस मौसम में यदि ज्यादा समय तक गीले जूते-मोजे पहने जाएं तो भी पैर कटने की दिक्कत होने लगती है।
ऐसे में अब कुछ घरेलू नुस्खे जान लेते हैं, ताकि आप इस दिक्कत से राहत पा सकें।
विज्ञापन
3 of 6
रखें सफाई
- फोटो : Adobe stock
1. रखें सफाई
यदि आपके पैरों में एड़ियां फटने की शुरुआत होने लगी है तो अभी से पैरों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इसके लिए हर बार गंदे पानी से निकलने के बाद पैरों को अच्छे से धोएं और सुखाएं। इस दौरान आप चाहें गुनगुने पानी से अपने पैरों को धो सकते हैं, ये पैरों को काफी लाभ पहुंचाएगा।
4 of 6
फिटकरी का पानी आएगा काम
- फोटो : adobe stock
2. फिटकरी का पानी आएगा काम
पैरों में यदि बारिश के पानी की वजह से इंफेक्शन बढ़ रहा है तो फिटकरी का पानी इस्तेमाल करना शुरू करें। इसके लिए बाहर से आने के बाद फिटकरी के पानी में अपने पैरों को डुबोकर रखें। ये भी पैरों को काफी लाभ पहुंचाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
नारियल का तेल काम आएगा
- फोटो : Adobe stock
3. नारियल का तेल काम आएगा
हर घर में नारियल का तेल तो रहता ही है। इसका इस्तेमाल भी आप पैरों को ठीक करने में कर सकते हैं। इसके लिए हर रोज रात को सोने से पहले अपने पैरों में नारियल के तेल से मसाज करें। इसके बाद पैरों में मोजे पहनकर सो जाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
अगर आप अपने पैरों में नीम का पानी लगाएंगे तो इससे भी आपके पैरों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए नीम के पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। अब इसे रुई की मदद से अपने पैरों में लगाएं। इसमें पाए जाने वाले तत्व भी आपके फटे हुए पैरों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।