फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में फटी एड़ियां करती हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

Sun, 17 Nov 2019 11:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
सर्दियों के आते ही त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाता है। चेहरे और हाथों की देखभाल तो हम पहले से ही शुरू कर देते हैं। लेकिन पैरों पर हमारा ध्यान कम जाता है। और जब एड़ियां फटने लगती है तब हम उनकी देखभाल करना शुरू करते हैं। इसलिए जरूरी है कि सर्दियों के दस्तक देते ही पैरों और एड़ियों की देखभाल करना शुरू कर दें। तो चलिए जानें कुछ उपाय जिसको अपनाने से सर्दियों में फटने वाली एड़ियों से छुटकारा मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
सुबह के समय
सुबह नहाने के पहले अगर आप अपने पैरों पर फुट क्रीम या तेल की नियमित रूप से पांच मिनट मसाज करें और नहाने के बाद उन पर हल्की मॉश्च्युराइजिंग क्रीम लगाएं तो आपके पैरों को पर्याप्त नमी तो मिलेगी ही, साथ ही त्वचा भी तरोताजा रहेगी। नहाने के पानी में बाथ सॉल्ट या बाथिंग ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
जिस तरह से फेशियल और मैनीक्योर की सर्दियों में जरूरत होती है। उसी तरह से हफ्ते में एक बार पेडीक्योर भी बहुत जरूरी है। सप्ताह में एक बार पैरों को साफ करके उनकी स्क्रबिंग करें। अगर बाजार में मिलने वाले स्क्रब्स को नहीं इस्तेमाल करना नहीं चाहते है तो बेसन में नींबू का रस मिलाकर पैरों को स्क्रब करें। यह नैचुरल स्क्रब है। इसके बाद गुनगुने पानी में थोड़ा सा बॉडी वॉश मिलाकर पैरों को थोड़ी देर तक टब में रखें। चाहें तो आप यहां बबल बाथ भी दे सकते हैं। फिर पैरों को तौलिया से पोंछकर उन पर हल्का मॉश्च्युराइजर लगाएं। सप्ताह में एक बार इस तरह से अपना पेडीक्योर जरूर करें।

 

4 of 6
- फोटो : social media
रात के समय
हर रोज सोने से पहले पैरों को अच्छे से साफ करें और उन पर फुट क्रीम से पांच मिनट तक मसाज करें। इससे दिन भर की थकान, प्रदूषण आदि से रूखी हो जाने वाली पैरों की त्वचा को नमी तो मिलेगी ही, साथ ही आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। रोज सोने से पहले पैरों की मसाज करने से सर्दियों पर आपकी एड़ियां मुलायम रहेंगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
कुछ नुस्खें
कई बार एड़ियां फटने या पैरों की त्वचा रूखी होने की वजह सिर्फ सर्दियों का शुष्क मौसम ही नहीं होता बल्कि हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां भी होती हैं। ऐसे में इनकी देखभाल के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैरों की मॉश्चयुराइजिंग के साथ समझौता बिल्कुल न करें।
नाखूनों पर लंबे समय तक कोई नेल पॉलिश लगाकर न छोड़ें और समय-समय पर पैरों के नाखून फाइल करें।
कई बार सिंथेटिक फाइबर के मोजे या स्टॉकिन्स भी पैरों को सूट नहीं करते और इससे त्वचा फटने लगती है। ऐसे में अच्छी क्वालिटी के मोजे ही खरीदें 
विटामिन ए और विटामिन डी की कमी से भी कई बार एड़ियों के फटने की समस्या होती है। अपनी डाइट में इनकी प्रचुरता वाली चीजें जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें