बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले आपके चेहरे पर दिखाई देता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर को पोषक तत्वों की ज्यादा आवश्यकता होती है। यह वह अवस्था होती है जब शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों की वृद्धि धीमी हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी घटने लगती है। उम्र और खानपान का बहुत गहरा संबंध होता है। आप जैसा भोजन करते हैं आपकी उम्र भी वैसी ही होती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बनी रहे तो डाइट में जरूर शामिल करें ये सात चीजें।