फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cracked Heel Care: चिलचिलाती गर्मी से फटने लगी हैं एड़ियां तो इस्तेमाल करें ये 4 चीजें

Fri, 07 Jun 2024 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर चिलचिलाती गर्मी की वजह से आपकी एड़ियां भी फटने लगी हैं तो आप कुछ घरेलु चीजों का इस्तेमाल करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगी ये चीजें - फोटो : Freepik
Cracked Heel Care: हाल ही खत्म हुए नौतपा ने लोगों की हालत खराब करके रख दी है। गर्मी और लू की वजह से लोगों ने अपने घरों से निकलना से निकलना तक बंद कर दिया है। गर्मी का असर न सिर्फ लोगों की सेहत बल्कि उनकी त्वचा पर भी दिखाई दे रहा है। आमल कुछ ऐसा हो गया है कि तेज गर्मी की वजह से लोगों की एड़ियां फटने लगी हैं। फटी एड़ियां न सिर्फ देखने में अजीब लगती हैं, बल्कि ये पैदल चलने में भी परेशानी उत्पन्न करती हैं।
 
अगर सही समय पर फटी एड़ियों का इलाज न किया जाए तो इसकी परेशानी बढ़ने लगती है। कई बार तो दिक्कत ज्यादा बढ़ने पर इनसे खून तक आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि सही समय पर इनका इलाज किया जाए। अगर चिलचिलाती गर्मी की वजह से आपकी एड़ियां भी फटने लगी हैं तो आप कुछ घरेलु चीजों का इस्तेमाल करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगी ये चीजें - फोटो : iStock
शहद 

अगर आप फटी एड़ियों से परेशान हैं तो इससे राहत पाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एड़ियों को मुलायम बनाने के काम आता है। इसके लिए आपको बस थोड़े से पानी में शहद को घोलना है और इसमें 20 मिनट तक पैर को डुबो कर रखना है। इसके बाद मुलायम कपड़े से पैर सुखा लें और फिर स्क्रब करें। इससे कुछ ही दिनों में आपको असर दिख जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगी ये चीजें - फोटो : iStock

सेंधा नमक

हर घर में सेंधा नमक आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए सबसे पहले एक टब मे गुनगुना पानी लेकर उसमें दो से तीन चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। अब कुछ देर के लिए पैरों को इस पानी में डुबो कर रखें। तकरीबन 20 मिनट के बाद पैरों को पानी से निकाल कर सुखा लें। इसके बाद इनमें मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपको राहत मिलेगी। 

4 of 5
फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगी ये चीजें - फोटो : Istock
चावल का आटा

फटी एड़ियों से राहत पाने में चावल का आटा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले दो चम्मच चावल का आटा लेकर उसमें शहद और सेब का सिरका डालें। अब इसका पेस्ट तैयार करके एड़ियों पर स्क्रब करें। 15 मिनट के बाद पैरों को सही से धो लें। कुछ दिन बाद ये आपको असर दिखाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगी ये चीजें - फोटो : iStock

नारियल का तेल

जिस तरह से सर्दी के मौसम में रूखी त्वचा से राहत पाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह से आप गर्मियों में भी नारियल के तेल के इस्तेमाल से फटी एड़ियों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस नारियल के तेल को हर रात फटी एड़ियों पर लगाकर सोना है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें