फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन चाहिए निखरती त्वचा तो आज ही घर पर ऐसे करें फेशियल

Wed, 05 Jun 2024 05:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहती हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन आपका चेहरा खिला-खिला रहे तो घर पर आज ही फेशियल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : instagram
Vat Savitri Vrat 2024 : हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की तैयारी पूरी कर ली है। ये व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये दिन सुहाग का दिन होता है। ऐसे में महिलाएं इस दिन खूब संजती और संवरती हैं। जिन महिलाओं का शादी के बाद पहला वट सावित्री व्रत होता है, वो तो काफी ज्यादा उत्साहित होती हैं।
 
कई-कई दिन पहले से महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए जमकर खरीदारी करती हैं। खरीदारी करने के साथ-साथ वो पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आप भी इस साल वट सावित्री व्रत रख रही हैं, लेकिन आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो हम आपको घर पर ही फेशियल करना बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको घर पर स्टेप बाय स्टेप फेशियल करने का तरीका बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका - फोटो : iStock
सबसे पहले चेहरा करें साफ

अगर घर पर फेशियल कर रहीं हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए आप अच्छी क्वालिटी का फेसवॉश इस्तेमाल कर सकती हैं। अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका - फोटो : iStock
करें स्क्रब

चेहरा सही से साफ करने के बाद चेहरे को एक्सफोलिएट करना है। इसके लिए आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में आपको बेहद कम दाम में आपकी त्वचा के लिए परफेक्ट स्क्रब मिल जाएगा। 

4 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका - फोटो : iStock
अब है मसाज की बारी

स्क्रब करने के बाद चेहरे को आराम देना जरूरी है। इसके लिए एलोवेरा जेल से अपने चेहरे पर मसाज करें। ध्यान रखें कि मसाज करते वक्त आपका हाथ हल्का रहे। सख्ती से मसाज करने पर आपको कई परेशानियां घेर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका - फोटो : iStock
लें स्टीम

फेशियल का सबसे अहम भाग स्टीम लेना ही होता है। इसकी वजह से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। स्टीम लेते वक्त ध्यान रखें कि पानी बहुत खौलता हुआ न हो। गर्मी के मौसम में ये आपको परेशानी में डाल सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका - फोटो : iStock
अब लगाएं फेस पैक

स्टीम लेने के बाद चेहरे को सही से पोंछें और अपनी त्वचा के हिसाब से ही फेस पैक का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि फेस पैक अगर घरेलू होगा, तो इससे त्वचा को काफी आराम मिलेगा। घरेलू फेस पैक में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं मिला होता है। ऐसे में ये चेहरे के लिए अच्छा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका - फोटो : iStock
आखिर में लगाएं टोनर और सीरम

फेस पैक के हटाने के बाद चेहरे को सही से साफ करें और फिर उसपर टोनर लगाएं। टोनर लगाने के बाद चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। सीरम लगाते वक्त ध्यान रखें कि ये आपकी त्वचा के हिसाब का ही होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें