फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Blender: जानें क्या है ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने का सही तरीका

Tue, 23 Aug 2022 03:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
beauty blender - फोटो : facebook
मेकअप करना भी एक कला है। अक्सर मेकअप ट्यूटोरियल में ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करते दिखाते हैं। जिसे देखकर लड़कियां ब्यूटी ब्लेंडर स्पंज को खरीद लेती हैं और इसे चेहरे पर मेकअप ब्लेंड करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर ब्यूटी ब्लेंडर को ठीक तरीके से ना प्रयोग किया जाए तो ब्रश की तरह की ब्यूटी ब्लेंडर से भी मेकअप ब्लेंड नहीं होता। 
विज्ञापन

2 of 6
beauty blender - फोटो : instagram
कई बार देखा गया है कि जब ब्रश से फाउंडेशन और बेस को ब्लेंड किया जाता है तो लाइंस बन जाती हैं। इसलिए ब्रश की जगह पर ब्यूटी ब्लेंडर का प्रयोग किया जाना चाहिए। नेचुरल स्किन के लिए ब्यूटी ब्लेंडर काफी मदद करता है। इसकी मदद से फाउंडेशन लगाने से वो काफी अच्छे से ब्लेंड होकर स्किन में लगता है। जिससे स्किन फ्लॉलेस दिखती है। तो चलिए जानें कैसे करें ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल। जिससे मिले फ्लॉलेस स्किन।
विज्ञापन

3 of 6
beauty blender - फोटो : instagram
ब्यूटी ब्लेंडर को फाउंडेशन, कंसीलर, हाईलाइट और ब्लश को लगाने के काम में लिया जाता है। ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर गर्म पानी की मदद से इसे भिगों लें। फिर ब्लेंडर स्पंज को सुखाएं। पानी निचोड़कर स्पंज को ज्यादा से ज्यादा सुखा लें। ब्यूटी ब्लेंडर जितना ज्यादा पानी सोखेगा। स्किन पर फाउंडेशन उतनी अच्छी तरह से ब्लेंड करेगा। 

4 of 6
beauty blender - फोटो : instagram
लेकिन अगर आप घर के बाहर हैं और आपको गर्म पानी नहीं मिल रहा तो कमरे के तापमान वाले पानी से भी इसे भिगो सकती हैं। पानी से निकालकर स्पंज को खूब झटके और निचोड़ें। इससे स्किन पर फाउंडेशन बिल्कुल एक टोन जैसा दिखेगा। अब फाउंडेशन को हाथों पर निकालकर स्पंज को उसमे डुबोएं। और त्वचा पर लगाएं। चेहरे के छोटे और कोने वाले हिस्सों के लिए स्पंज का कोना इस्तेंमाल में लाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
beauty blender - फोटो : instagram
जैसे कि आंखों के नीचे, नाक के आसपास और होठों के आसपास के लिए ब्यूटी ब्लेंडर के कोने वाले हिस्से को इस्तेमाल में लाएं। जब भी ब्लेंडर को चेहरे पर लगाएं तो हमेशा इसे थपथपाकर यूज करें। अगर आप ब्यूटी स्पंज को रगड़ेंगी तो रिजल्ट अच्छा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
beauty blender - फोटो : facebook
ध्यान देने वाली बात
ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने के बाद अच्छी तरह से धोकर ही रखें। इसे ऐसे ही रख देने की गलती कभी ना करें। किसी माइल्ड सोप से पहले इसे धो दें फिर रखें। इसके साथ ही ब्यूटी ब्लेंडर को हर तीन महीने के बाद बदल देना चाहिए। क्योंकि इसमे सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं। ब्यूटी ब्लेंडर अगर टूटने लगे या इसका साइज बिगड़ जाए तो तुरंत ही इसे बदल देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें