कोरोना वायरस से बचने के लिए करीब छह महीने से लॉकडाउन लगा हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर ऑफिस से लेकर मॉल, बाजार और सैलून खुलना शुरू हो गए हैं। हालांकि इन सब चीजों के खुलने का ये मतलब नही है कि संक्रमण का खतरा कम हो गया है। अभी भी घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी रखने की जरूरत है। ऑफिस फिर से जाना हो या फिर मॉल, हर जगह एहतियात जरूरी है। एक बार फिर अगर आप घर से बाहर निकलने की तैयारी में है या ऑफिस में एक बार फिर से जाने के लिए अपने लंबे बालों को छोटा करवाने या फिर सफेद बालों में कलर करवाना चाहती हैं तो पार्लर जाते समय कुछ सावधानियों का रखना बहुत जरूरी है। जिससे कि आप स्वस्थ रह सकें।