Common Sunscreen Mistakes: यदि सनस्क्रीन के इस्तेमाल के बाद भी आपकी हाथ-पैरों में टैनिंग हो रही है तो एक बार चेक करें कि कहीं आप भी कुछ गलतियां नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सनस्क्रीन लगाने के बावजूद टैनिंग से काले हो रहे हाथ-पैर ?
- फोटो : Adobe stock
Common Sunscreen Mistakes: जिस तरह से गर्मी का असर लोगों की सेहत पर होता है, ठीक उसी तरह से गर्मी और तेज धूप लोगों की त्वचा पर भी प्रभाव डालती है। इस मौसम में सूरज की हानिकारक किरणें लोगों के चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैरों को भी काला कर देती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए हर कोई सनस्क्रीन का इस्तेमाल करता है।
सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल आपकी स्किन को टैनिंग से बचाता है। पर, बहुत से लोगों को ये शिकायत रहती है कि सनस्क्रीन के इस्तेमाल के बावजूद उनकी त्वचा पर टैनिंग हो रही है। ऐसा कुछ गलतियों की वजह से भी हो सकता है। हम आपको इसी बारे में बताएंगे, ताकि आप भी सनस्क्रीन का सही से इस्तेमाल करें, जिससे आपकी स्किन गर्मी के मौसम में भी खिली-खिली रहे।
विज्ञापन
2 of 6
हाथ-पैर को न छोड़ें
- फोटो : Adobe stock
हाथ-पैर को न छोड़ें
यदि आपके हाथ-पैर काले पड़ रहे हैं, लेकिन चेहरा ठीक है तो ध्यान दें कि कहीं आप हाथ-पैर पर तो सनस्क्रीन लगाना भूल नहीं रहे हैं। यदि हां तो ये एक बड़ी गलती है। हाथ-पैरों पर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल उतना ही जरूरी है, जितना कि चेहरे पर। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके हाथ-पैर अपने आप काले पड़ने लगेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
सही एसपीएफ का इस्तेमाल न करना
- फोटो : Adobe stock
सही एसपीएफ का इस्तेमाल न करना
आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि सनस्क्रीन का एसपीएफ कितना है ? 40 एसपीएफ से कम वाली सनस्क्रीन को लगाना न लगाना बराबर होता है। इसलिए हमेशा 40 से ज्यादा एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा पर एक परत बना देती है, जिससे स्किन धूप की हानिकारक किरणों से बची रहती है।
4 of 6
घर से निकलने से तुरंत पहले लगाना
- फोटो : Adobe stock
घर से निकलने से तुरंत पहले लगाना
ध्यान रखें कि यदि आपको घर से कहीं बाहर जाना है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल कम से कम 20 मिनट पहने करें। सनस्क्रीन को त्वचा पर सेट होने के लिए थोड़े समय की जरूरत होती है। ऐसे में बाहर जाने से कम से कम 20 मिनट पहले स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करें।
विज्ञापन
5 of 6
बार-बार न लगाना
- फोटो : Adobe stock
बार-बार न लगाना
सनस्क्रीन को सिर्फ एक बार लगाकर नहीं छोड़ देना है। यदि आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां भीषण धूप होती है तो बार-बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल आपको हर दो से तीन घंटे में करना है। क्योकि पसीने की वजह से सनस्क्रीन साफ हो जाती है।
सनस्क्रीन के इस्तेमाल में बिल्कुल भी कंजूसी न करें। हमेशा एक रुपये के सिक्के जितनी मात्रा में सनस्क्रीन लेकर उसे हाथ-पैर और चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने में यदि आप कंजूसी करेंगे तो इससे भी आपकी त्वचा पर सनस्क्रीन का असर दिखाई नहीं देगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।