फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oily Scalp: 'ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को तेल नहीं लगाना चाहिए', ऐसी ही 5 अफवाहों की सच्चाई जानकर होगी हैरानी

Wed, 17 Sep 2025 03:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Common Myths And Facts About Oily Scalp: जिन लोगों की स्कैल्प तैलीय या फिर ऑयली होती है, उनके लिए ये खबर बेहद काम की है। 
विज्ञापन
1 of 6
'ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को तेल नहीं लगाना चाहिए', ऐसी ही 5 अफवाहों की सच्चाई जानकर होगी हैरानी - फोटो : Adobe stock
Common Myths And Facts About Oily Scalp: जिन लोगों की स्कैल्प तैलीय या ऑयली होती है, उन्हें अक्सर कई तरह की गलतफहमियों और मिथकों का सामना करना पड़ता है। ऑयली स्कैल्प एक नेचुरल बॉडी प्रोसेस है, जो स्कैल्प को नमी और पोषण देता है। हालांकि, इसकी सही देखभाल न होने पर ये कई बार बालों की समस्याओं जैसे डैंड्रफ, खुजली और हेयर फॉल का कारण बन सकता है। 

इस लेख में हम उन आम मिथकों और उनकी सच्चाई पर बात करेंगे, जिन पर लोग आसानी से विश्वास कर लेते हैं। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि कैसे इन मिथकों को समझ कर आप अपनी स्कैल्प की सही देखभाल कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
ऑयली स्कैल्प का मतलब है कि बाल गंदे हैं - फोटो : Adobe stock
1. मिथ्या- ऑयली स्कैल्प का मतलब है कि बाल गंदे हैं

 सच्चाई- ये काफी कॉमन मिथ्या है। लोगों को अक्सर लगता है कि अगर स्कैल्प ऑयली है तो मतलब स्कैल्प पर गंदगी जमा है। जबकि स्कैल्प का ऑयली होना एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिससे स्कैल्प खुद को मॉइस्चराइज करता है। ये गंदगी का संकेत नहीं है। आपको कई बार बाल धोने के तुरंत बाद भी अपनी स्कैल्प ऑयली ही लगेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
हर दिन शैंपू है जरूरी - फोटो : Adobe stock
2. मिथ्या - हर दिन शैंपू है जरूरी

सच्चाई- ये गलती भूल से भी न करें। भले ही आपकी स्कैल्प कितनी भी ऑयली क्यों न हो, हर दिन बाल धोएंगे तो बालों का झड़ना कोई रोक नहीं पाए। ऑयली स्कैल्प वाले लोगों के लिए हफ्ते में चार बार हेयर वॉश काफी होता है। 

 

4 of 6
ऑयली स्कैल्प वालों को तेल नहीं लगाना चाहिए - फोटो : Adobe stock
3. मिथ्या - ऑयली स्कैल्प वालों को तेल नहीं लगाना चाहिए

सच्चाई- ये तो आपने हर किसी के मुंह से सुना होगा, कि अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो हेयर ऑयल से दूरी बना लें। जबकि सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, सही मात्रा में और सही तेल से मसाज करने से स्कैल्प हेल्दी रहता है। लेकिन हां याद रखें कि जरूरत से ज्यादा और बार-बार तेल लगाने से दिक्कत होती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ऑयली स्कैल्प से बाल नहीं झड़ते - फोटो : freepik
4. मिथ्या -ऑयली स्कैल्प से बाल नहीं झड़ते 

सच्चाई- ये भी एक मिथ्या ही है कि बाल सिर्फ उन लोगों के झड़ते हैं, जिसकी स्कैल्प ड्राई होती है। जबकि हकीकत में जरूरत से ज़्यादा ऑयल जमा होना पोर्स को ब्लॉक कर सकता है, जिससे हेयर फॉल हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DIY घरेलू नुस्खे ही काफी हैं - फोटो : Adobe stock
5. मिथ्या- DIY घरेलू नुस्खे ही काफी हैं

सच्चाई  - अक्सर हमें लगता कि अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो आपको किसी ट्रीटमेंट या फिर हेयर प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। बल्कि कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी दिक्कतों को ठीक कर सकते हैं। लेकिन ये ध्यान रखें कि बार-बार घरेलू नुस्खों को ट्राई करना स्कैल्प को और इरिटेट कर सकता है।  इसलिए हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूरी है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें