फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: हेलमेट पहनने से गंजे हो रहे लोग! क्या वाकई इसे पहनना नुकसानदायक है ?

Wed, 17 Sep 2025 01:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Does Helmet Cause Hair Fall: ये बात आपने कभी न कभी, किसी न किसी को कहते सुनी होगी कि हेलमेट की वजह से उनके बाल झड़ रहे हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रोजाना हेलमेट पहनने से गंजे हो रहे हैं? - फोटो : Adobe stock
Does Helmet Cause Hair Fall: बालों का झड़ना ऐसी समस्या है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। खराब खान-पान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से बालों का झड़ना बेहद आम है। इसके साथ-साथ आपने कभी न कभी लोगों के मुंह से ये सुना होगा कि हेलमेट लगाने की वजह से वो गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। पर, क्या ये बात सच है।

सोचकर ही अजीब लगता है न कि जो हेलमेट आपके बालों को बारिश और सिर को चोट लगने से बचाता है, वही आपके गंजेपन की वजह बन रहा है। इसका कोई प्रमाण तो अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन बावजूद इसके हम आपको यहां बताएंगे कि इस बात में कितनी सच्चाई है ? इस सच्चाई को जानने के बाद हो सकता है कि आपके लिए हेलमेट इस्तेमाल करने के तरीके में बदलाव आए। 
विज्ञापन

2 of 7
जान लें सच्चाई.... - फोटो : Adobe stock
जान लें सच्चाई....

दरअसल, ऐसा देखा गया है कि जो लोग ज्यादा हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं, धीरे-धीरे उनके बाल झड़ने लगते हैं। लेकिन ये हेयर फॉल हेलमेट की वजह से सीधा नहीं होता। बल्कि इसके पीछे कई वजह होती हैं। आइए जानते हैं उन वजहों के बारे में...

 
विज्ञापन

3 of 7
पसीना और स्कैल्प की गंदगी - फोटो : Adobe stock
1. पसीना और स्कैल्प की गंदगी

यदि आप लगातार हेलमेट को लगाए रखते हैं तो इससे स्कैल्प में पसीना जमने लगता है है, जिससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं। इससे हेयर फॉल बढ़ सकता है। ऐसे मे आपको समय-समय पर हेलमेट को उतारकर पसीने को सुखाना चाहिए। 

 

4 of 7
स्कैल्प को हवा न मिलना - फोटो : एआई
2. स्कैल्प को हवा न मिलना

हेलमेट हमेशा पहनकर रखने से भी हेयर फॉल की दिक्कत आती है। ऐसा माना जाता है कि ज्यादा समय तक टाइट या बंद हेलमेट से स्कैल्प को हवा नहीं मिलती, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इसलिए ऐसे हेलमेट का इस्तेमाल करें, जिससे स्कैल्प को हवा मिल सके। 

 
विज्ञापन

5 of 7
साफ-सफाई की कमी - फोटो : Freepik.com
3. साफ-सफाई की कमी

जो लोग हेलमेट लगाते हैं, न चाहते हुए भी उनके स्कैल्प पर गंदगी जम ही जाती है। ऐसे लोगों को न सिर्फ अपने बालों को अच्छी तरह से साफ रखना चाहिए, बल्कि समय-समय पर अपने हेलमेट को भी अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। गंदा या धूलभरा हेलमेट स्कैल्प पर डैंड्रफ, खुजली और रैशेज पैदा कर सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
खराब क्वालिटी की पैडिंग - फोटो : Adobe Stock
4.  खराब क्वालिटी की पैडिंग

अक्सर हम लोग सस्ते और रोड साइड बिकने वाले हेलमेट का इस्तेमाल रोजाना में करने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, नकली हेलमेट में लगी खराब क्वालिटी फोम स्किन को एलर्जिक रिएक्शन दे सकती है, जिससे बाल झड़ने की आशंक बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नहीं चाहते बाल झड़ें तो रखें इन बातों का ध्यान... - फोटो : Freepik.com
नहीं चाहते बाल झड़ें तो रखें इन बातों का ध्यान...

* हेलमेट साफ और अच्छी क्वालिटी का रखें
* पहनने से पहले बालों पर कॉटन का स्कार्फ या सॉफ्ट कैप पहनें
* हेलमेट की नियमित सफाई करें
* अच्छा डाइट, नींद और स्कैल्प केयर अपनाएं
* लंबे समय तक बाल झड़ने की समस्या हो तो डॉक्टर से परामर्श लें

निष्कर्ण: इस पूरे लेख में ये रिजल्ट सामने आता है कि अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो पूरा समय हेलमेट लगाने के बाद भी आपको हेयर फॉल नहीं होगा। क्योंकि बाल कभी भी हेलमेट की वजह से नहीं झड़ते, ये झड़ते हैं आपकी लापरवाही के कारण। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें