फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Use Potato On Skin: बिना ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पाए बेदाग गोरी त्वचा, बस ऐसे करें आलू का इस्तेमाल

Sun, 13 Jul 2025 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Use Potato For Skin Whitening: अगर आप भी टैनिंग से परेशान हैं तो त्वचा पर आलू का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
त्वचा को गोरा कर सकता है आलू, जानें इसके पांच तरीके - फोटो : Adobe stock
How To Use Potato For Skin Whitening: आलू..... ये एक ऐसी सब्जी है, जिसे शायद ही कोई पसंद न करता हो। आलू की मदद से न सिर्फ सब्जी बनती है, बल्कि इसका इस्तेमाल स्नैक्स बनाने में किया जाता है। इसके साथ-साथ इसे कचौड़ी और पराठे में भी भरा जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि यही आलू आपका चेहरा भी चमका सकता है।

जी हां, आलू का इस्तेमाल यदि स्किन केयर में किया जाए तो ये त्वचा संबंधी कई दिक्कतों को दूर कर सकता है। बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर आलू का इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं, ताकि आपका चेहरा भी हर समय चमकता रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
सीधा चेहरे पर करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
सीधा चेहरे पर करें अप्लाई

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं होता है, तो आलू के रस को सीधा ही अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आलू को घिसकर उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसे 30 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं।  
 
 
विज्ञापन

3 of 6
आलू और शहद - फोटो : Adobe stock
आलू और शहद

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तो आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। दोनों चीजों को सही से मिलाने के बाद अपने चेहरे पर ब्रश की सहायता से लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें और फिर एक हफ्ते में इसका असर देखें। ये पैक त्वचा को नमी भी देता है और ग्लो बढ़ाता है

 

4 of 6
आलू और नींबू का रस - फोटो : Adobe stock
आलू और नींबू का रस

आलू के रस में नींबू का रस मिक्स करके भी आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में आलू का रस निकाल लें और फिर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। अब इसे रुई की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। यदि इसके इस्तेमाल के समय चेहरे पर हल्की भी खुजली हो रही है तो तत्काल इसे साफ करें, क्योंरि नींबू हर किसी को सूट नहीं करता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Potato - फोटो : Adobe stock
आलू और बेसन

बेसन चेहरे को निखारने का काम करता है। इसमें आप आलू का रस मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। ये एक अच्छे स्क्रब की तरह भी काम करता है। इस्तेमाल के लिए पहले चेहरे को साफ करें और फिर ये पेस्ट अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें और फिर असर देखें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलू और दही - फोटो : freepik
आलू और दही 

ये दोनों चीजें भी चेहरे की नमी बरकरार रखती हैं और चेहरे को साफ करती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 2 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच दही चेहरे पर मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें