फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो खूबसूरत जवां दमकती स्किन के लिए ये करती हैं करिश्मा कपूर, आप भी लीजिए 3 ब्यूटी टिप्स

Tue, 24 Jul 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
karishma kapoor
44 साल की उम्र में भी करिश्मा कपूर बेहद खूबसूरत हैं। उनकी स्किन काफी जवां और दमकती है और इसके लिए वे क्या करती हैं, यह उन्होंने खुद बताया। आप भी लीजिए एक्ट्रेस से ब्यूटी टिप्स, बड़े काम आएंगे आपके।
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी खूबसूरती के लाखों मुरीद हैं। दो बच्चे हो जाने के बाद भी वे बिल्कुल फ्रेश, एक्टिव और स्टाइलिश नजर आती हैं। उनकी इस सुंदरता और फिटनेस का राज है उनकी डाइट और दिनचर्या। चंडीगढ़ में एक प्रोडक्ट लॉन्च करने पहुंची करिश्मा कपूर ने अपनी सुंदरता का राज बताया।
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने बताया कि वे किसी तरह की सर्जरी में विश्वास नहीं करती। उनके पूरे परिवार की स्किन बहुत अच्छी है। वे बिल्कुल भी तनाव नहीं लेती, इस वजह से ही वे तारोताजा रहती हैं। वे बहुत कम कोस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। स्किन का ख्याल रखने के लिए खाने पीने पर नियंत्रण रखती हैं।

4 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने बताया कि खूबसूरत दिखने के लिए मन से सुंदर होना बहुत जरूरी है। मन सुंदर है तो वह अच्छाई चेहरे पर भी छलकेगी। वैसे अच्छी त्वचा के लिए स्किन टोन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन निखरती है और यह स्किन लाइन व दाग धब्बों को मिटाता है।
विज्ञापन

5 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने बताया कि खूबसूरत और चमकती आंखों के लिए इनका खास ध्यान रखना चाहिए। अच्छी क्वालिटी का काजल और मस्कारा प्रयोग कर सकती हैं। मस्कार पलकों को अच्छा वॉल्यूम देता है। मैं अपनी आंखों का खास ख्याल रखती हूं कि किसी प्रोडक्ट का गलत असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर बताती हैं कि अगर दिनभर तरोताजा और फिट रहना है तो जिम जाएं, लगातार एक्सरसाइज और योगा करें। हफ्ते में तीन से चार बार जिम जा सकती हैं। इसके अलावा खुले मौसम में घूमना भी अच्छा रहता है। बालों में कलर और हेयर स्टाइल से परहेज करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें