फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: स्विमिंग करने जा रहीं तो इस तरह से करें बालों की देखभाल, नहीं होंगे डैमेज

Mon, 20 Jun 2022 12:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
swim - फोटो : Pixabay
गर्मियों के मौसम में स्विमिंग करना या फिर वाटरपार्क में जाकर मस्ती करना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन इस मस्ती में स्किन और बालों की बैंड बज जाती है। क्योंकि पूल के क्लोरील वाले पानी से बाल रूखे और बेजान हो जाते है। ऐसे में आप पूल में जाने का आइडिया तो छोड़ नहीं सकती। लेकिन बालों की सही देखभाल कर उऩ्हें बचा जरूर सकती हैं। तो चलिए जानें कुछ खास हेयर केयर टिप्स को जिन्हे आप पूल में जाने के पहले जरूर करें। 
विज्ञापन

2 of 6
pool - फोटो : Pixabay
पूल में जा रही हैं तो बालों को यूं ही खुला छोड़ने की गलती कभी ना करें। इससे बाल सबसे ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। बालों को पूरी तरह से प्रोटेक्ट कर आप बेफिक्र होकर वाटर एक्टीविटी का लुत्फ ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
oiling - फोटो : iStock
ऑयलिंग
अगर आप पूल में स्विमिंग करने जा रही हैं तो क्लोरीन युक्त पानी आपके बालों को डैमेज कर सकता है। इसलिए ऑयलिंग करके ही घर से निकलें। इससे बालों को एक्स्ट्रा प्रोटेक्टिव लेयर बन जाएगी। आप बालों पर ऑलिव ऑयल या फिर नारियल का तेल लगा सकती हैं। 

4 of 6
pool - फोटो : instagram
ले तुरंत शॉवर
पूल से निकलने के तुरंद बाद शॉवर लेने से बालों में क्लोरीन युक्त पानी अवशोषित नहीं होने पाता। साथ ही शॉवर लेने से स्किन भी क्लोरीनयुक्त पानी से बच जाती है। इससे बाल रूखे और टूटने से बच जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
shower - फोटो : pixabay
बाद में भी नहाएं
वैसे तो पूल से निकलने के तुरंत बाद क्विक शॉवर लेना जरूरी होता है। लेकिन घर आने के बाद बहुत सारे लोग नहाना अवॉएड कर देते हैं। ऐसे में बालों में और स्किन पर कुछ क्लोरीन युक्त पानी का असर रह ही जाता है। इसलिए घर आने के बाद बालों में शैंपू कर अच्छे से शॉवर लेना जरूरी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
swimming cap
स्विमिंग कैप है जरूरी
अगर आप हर दिन स्विमिंग करती हैं तो भले ही रोज ऑयलिंग से बालों को प्रोटेक्ट करें। लेकिन स्विमिंग कैप बालों को डैमेज से बचाने का सबसे असरदार और सुरक्षित तरीका है। इससे बाल पानी के सीधे संपर्क में आने से बचेंगे और सुरक्षित रहेंगे। मार्केट से अपने सिर से साइज का ही स्विमिंग कैप खरीदें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें