फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Braj Ki Holi: ब्रज में होली खेलने जा रहे हैं तो खासतौर पर रखें अपनी त्वचा और बालों का ध्यान, ये तरीके अपनाएं

Thu, 20 Feb 2025 02:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप इस बार ब्रज में होली खेलने का प्लान बना रहे हैं तो अपने बालों और त्वचा को पहले से तैयार करें। क्योंकि ब्रज की होली में पक्के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 6
ब्रज में होली खेलने जा रहे हैं तो खासतौर पर रखें अपनी त्वचा और बालों का ध्यान - फोटो : instagram
Braj Ki Holi: होली का त्योहार वैसे तो हर जगह बेहद धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन यदि आप होली के रंग में रंगना चाहते हैं तो ब्रज में होली खेलने जाएं। ब्रज होली का त्योहार 40 दिनों तक चलता है।  होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है। इस दौरान यहां रंगों के साथ-साथ लठमार होली और फूलों की होली भी खेली जाती है। ऐसे में लोग दूर-दूर से ब्रज में होली खेलने आते हैं।

यदि आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहे हैं तो अपनी त्वचा और बालों को इसके लिए पहले से तैयार कर लें, क्योंकि ब्रज में पक्के रंगों से होली खेली जाती है। यहां हम आपको ब्रज की होली का शेड्यूल भी बताएंगे और साथ ही में ये भी बताएंगे कि ब्रज की होली के लिए बालों और त्वचा को कैसे तैयार करें। 
विज्ञापन

2 of 6
ये है पूरा शेड्यूल - फोटो : instagram
ये है पूरा शेड्यूल
  • 28 फरवरी 2025     बरसाना के श्रीराधारानी मंदिर में रंगोत्सव
  • 7 मार्च 2025    राधारानी मंदिर में लड्डूमार होली के साथ नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा। 
  • 8 मार्च 2025    बरसाना में लठ्ठमार होली
  • 10 मार्च 2025    बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होली
  • 11 मार्च 2025    द्वारकाधीश मंदिर, गोकुल के रमणरेती मंदिर में होली
  • 13 मार्च 2025    होलिका दहन
  • 14 मार्च 2025     पूरे ब्रज में रंगों की होली
  • 15 मार्च 2025     बलदेव में दाऊजी का हुरंगा
  • 16 मार्च 2025    नंदगांव के हुरंगा
  • 22 मार्च 2025    वृंदावन के रंगनाथ जी मंदिर में हुरंगा
 



 
विज्ञापन

3 of 6
होली खेलने से पहले त्वचा को करें तैयार - फोटो : Adobe stock
 होली खेलने से पहले त्वचा को करें तैयार

यदि आप ब्रज में होली खेलने जा रहे हैं तो बाहर जाने से पहले चेहरे के साथ-साथ अपने हाथों, पैरों और गर्दन पर नारियल या सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाएं।  इससे रंग आपकी त्वचा में नहीं जमेगा और आसानी से साफ हो जाएगा। कानों के पीछे और होंठों पर पेट्रोलियम जेली लगाना न भूलें। ये रंग को चिपकने से रोकेगी।

4 of 6
होली खेलने से पहले त्वचा को करें तैयार - फोटो : Adobe stock
इसके साथ साथ ध्यान रखें कि होली खेलते समय आपको धूप में घूमना पड़ेगा। इसलिए पहले से ही त्वचा पर सनस्क्रीन लगाकर रखें, ताकि यूवी किरणें आपको परेशान न कर सकें। नाखूनों में डार्क नेल पॉलिश लगाएं और उनके अंदर वैसलीन लगाएं ताकि रंग अंदर न जाए
विज्ञापन

5 of 6
ऐसे करें बालों को सुरक्षित - फोटो : freepik
ऐसे करें बालों को सुरक्षित

यदि आप अपने बालों को सुरक्षित नहीं करेंगे तो रंगों की वजह से बालों का झड़ना शुरू हो जाएगा और बाल बेजान दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसे करें बालों को सुरक्षित - फोटो : iStock
ऐसे में होली खेलने से पहले अपने बालों में बादाम, जैतून या नारियल तेल से मालिश करें, ताकि रंग बालों में गहराई से न बैठे। कोशिश करें कि बालों को सूती कपड़े या फिर कैप से कवर करके ही रखें, ताकि बालों पर रंग न चढ़ने पाए। बालों को बांध कर ही रखें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें