फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेयरड्रायर' को कहें बाय, इन पांच नेचुरल तरीकों से चुटकियों में सुखाएं बाल

Sat, 07 Sep 2019 11:23 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
हेयर ड्रायर को कभी-कभी इस्तेमाल किया जाए तो ठीक है लेकिन रोजाना बालों को सुखाने और स्टाइल करने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बालों को खराब कर सकता है। ऐसे में आपके पास बालों को सुखाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करने का विकल्प है। आज हम आपको बिना ड्रायर के बाल सुखाने के बेहतरीन तरीके बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
जल्दी बाल सुखाने हैं तो बाल को अच्छे से धुलें। अगर उनमें चिपचिपाहट रह जाएगी तो वे सूखेंगे नहीं। इतना ही नहीं अगर बाल सूख भी गए तो धुलने के बावजूद बाल ऑइली नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कंडीशनर और कॉम्ब 
बालों पर कंडीशनर लगाएं और 'वाइड टूथ कॉम्ब' से उसे सिरे तक फैलाएं। इससे बाल सुलझने के साथ ही मुलायम हो जाएंगे और जल्दी सूखेंगे। दरअसल, बाल जितने उलझे हुए रहते हैं पानी को निकलने में उतना ही ज्यादा समय लगता है। 
 

4 of 6
तौलिए का इस्तेमाल
तौलिए पर बालों को रखें और हल्के हाथों से उसका पानी सोखें। ध्यान रहे कि आप ज्यादा ताकत न लगाएं नहीं तो बाल बहुत ज्यादा झड़ेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
पहले शैंपू 
नहाने के दौरान सबसे पहले शैंपू करें इससे जब तक आप बॉडी वॉश करेंगे तब तक बालों में से पानी बह जाएगा और उन्हें सुखाने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धूप 
सबसे तेजी से बाल सुखाने का तरीका है कि आप थोड़ी देर धूप में बैठ जाएं। यह नैचुरल तरीका बालों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। हालांकि, यह ध्यान रखें कि अगर धूप बहुत ज्यादा तेज हो तो उसमें 5 मिनट से ज्यादा न बैठें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें