फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहसुन है गुणों का खजाना, टूटते और बेजान नाखूनों में डाल देगा जान

Fri, 06 Sep 2019 08:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nail - फोटो : pixa
सुंदर और चमकदार नाखून हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। लेकिन बहुत बार लड़कियों की शिकायत होती है कि उनके नाखून जल्दी बढ़ते नही हैं और टूट जाते हैं। तो अगर नाखून की ऐसी किसी समस्या से आप भी परेशान है तो लहसुन इसके लिए एक चमत्कारी उपाय है। तो आइए जाने लहसुन का किस तरह उपयोग करके बढ़ा सकते हैं नाखूनों की खूबसूरती।
विज्ञापन

2 of 5
लहसुन में ऐंटीसेप्टिक गुण होता है जिससे अगर नाखून की कमजोरी का कारण फंगस या बैक्टीरिया होता है तो इससे यह समस्या दूर हो जाती है। वैसे तो लहसुन को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यहां हम कुछ आसान उपाय बता रहें हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
hand - फोटो : pixa
लहसुन का पानी
दो-चार कली लहसुन को छीलकर उसे किसी कटोरी में 15 मिनट के लिए भिगो दें। अब लहसुन को निकालकर इस पानी में अपने साफ-सुथरे हाथों को दस मिनट तक डूबोएं। फिर साधारण पानी से हाथ धो लें।

 

4 of 5
पेस्ट बनाकर करें इस्तेमाल
लहसुन की चार कलियों को लेकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को किसी नेलपॉलिश की खाली शीशी में नेलपॉलिश के साथ भर कर रख लें। शीशी को अच्छे से मिलाकर इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं। एक से दो घंटे के बाद गर्म पानी से धोकर नेलपॉलिश को छुड़ा दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लहसुन और जैतून का तेल
लहसुन की दो-चार कलियों को पीसकर जैतून के तेल में मिलाकर नाखूनों पर लगाएं। एक घंटे बाद अच्छे से छुड़ाकर हाथ धो लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें