फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच टिप्स से जल्द दूर हो जाएगी पतले बालों की समस्या

Wed, 18 Sep 2019 11:45 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
पतले बाल यानी बहुत सारी परेशानियां। हालांकि, ऐसे कम ही लोग मिलेंगे जिनको पतले बाल की शिकायत न हो वरना आजकल हर व्यक्ति खासकर महिलाएं पतले बालों की समस्या से जूझ रही हैं। ऐसे में शैंपू के बावजूद शाम तक बाल स्कैल्प से चिपक चुके होते हैं, शैंपू के दूसरे ही दिन बाल ऑयली हो जाते हैं। आपकी इस परेशानी का भी हल हम ढूंढ लाए हैं। कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप इससे भी छुटकारा पा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
तुरंत शैंपू बदलें 
शैंपू करने के बाद बालों में अच्छा वॉल्यूम आता है और वो आपका 'गुड हेयर डे' कहलाता है। शैंपू का चुनाव करते वक्त 'वॉल्यूमाइजिंग और क्लेरिफाइंग' शैंपू ही चुनें। इससे आपके बालों में वॉल्यूम बनता है। 
विज्ञापन

3 of 6
कंडीशनर का सही तरह करें इस्तेमाल 
कंडीशनर लगाने के भी नियम होते हैं। हमेशा बालों के लेयर्स पर ही कंडीशनर लगाना चाहिए। भूलकर भी स्कैल्प पर न लगाएं। इसके बाद आप गीले बालों में सीरम भी लगा सकती हैं। 

4 of 6
कभी-कभी करें ड्रायर का इस्तेमाल 
बाल धुलने के बाद सिर झुकाकर ड्रायर इस्तेमाल करें और बालों को सुखाएं। सूखने के बाद रोलर कोंब से बालों के लेयर्स लॉक कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बालों को पीछे की ओर कोंब करें 
पतले बालों का वॉल्यूम बढ़ने के लिए नीचे के सिरे से कोंब करें। इससे बालों में वॉल्यूम और टेक्सचर बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्राई शैंपू हमेशा रखें 
ड्राई शैंपू 'बैड हेयर डे' के वक्त आपका सबसे अच्छा दोस्त है। पतले बाल जब शैंपू करने के दूसरे दिन ही ऑयली हो जाएं तब ड्राई शैंपू उस तेल को सोख कर आपके बालों में वॉल्यूम देता है। .
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें