फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Besan For Skin Care: क्या हर कोई चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कर सकता है ? जानें अपनी त्वचा के बारे में

Fri, 12 Sep 2025 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Besan For Skin Care: आपने कभी न कभी ये सुना होगा कि चेहरे पर बेसन लगाना काफी फायदेमंद होता है। पर क्या ये सबके लिए फायदेमंद होता है, हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
क्या हर कोई चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कर सकता है ? - फोटो : Adobe stock
Besan For Skin Care: आपने अक्सर सुना होगा कि चेहरे को चमकाने के लिए दादी-नानी के नुस्खों में बेसन का जिक्र जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि ये त्वचा की गहराई से सफाई करता है, डेड स्किन हटाता है और चेहरे को प्राकृतिक चमक देता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या बेसन हर किसी की त्वचा के लिए एक जैसा असर करता है? क्या यह सभी स्किन टाइप्स के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है?

इस लेख में हम जानेंगे कि बेसन किन स्किन टाइप्स के लिए फायदेमंद है, किनके लिए नहीं, और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी सोच रहे हैं कि क्या आपको चेहरे पर बेसन लगाना चाहिए या नहीं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
सामान्य त्वचा - फोटो : Adobe stock
 सामान्य त्वचा  

यदि आपकी त्वचा सामान्य है तो बेसन आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित इस्तेमाल से ये आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। इसका इस्तेमाल आप फेसपैक के रूप में कर सकते हैं, इससे आपको अवश्य ही आराम मिलेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
तैलीय त्वचा - फोटो : Adobe stock
तैलीय त्वचा 

जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके लिए भी बेसन काफी लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन चेहरे के अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है और पिंपल्स को कम कर सकता है। इससे उन लोगों को काफी आराम मिलता है, जिनके चेहरे पर काफी मुंहासे आते हैं। 

 

4 of 6
ड्राई त्वचा - फोटो : Adobe stock
ड्राई त्वचा 

अगर आपकी स्कन ड्राई है तो बेसन के इस्तेमाल से बचना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बेसन त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसकी वजह से ये आपकी स्किन को और भी ज्यादा रूखा बना सकता है। यदि आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो दूध या मलाई मिलाकर ही इसे लगाना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
संवेदनशील त्वचा - फोटो : Adobe stock
संवेदनशील त्वचा 

अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो भी इसका इस्तेमाल करने से बचें। एक बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। क्योंकि हर किसी पर बेसन सूट नहीं करता। अगर स्किन पर एलर्जी, रैशेज या जलन होती है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलते हैं ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलते हैं ये फायदे
  •  त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ करता है
  •  डेड स्किन सेल्स हटाता है
  •  मुंहासे और ब्लैकहेड्स को कम करता है
  •  टैनिंग हटाने में मदद करता है
  •  स्किन को निखारता है
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें