फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे की इन समस्याओं को दूर करता है दही, जानें इसके इस्तेमाल के फायदे और नुकसान

Tue, 14 May 2024 11:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में दही आपकी मदद करता है। इसे कई फायदे के साथ कई नुकसान भी हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे की इन समस्याओं को दूर करता है दही - फोटो : iStock
Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में धूप और धूल से त्वचा को बचाने के लिए स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं और फिर स्किन केयर कराते हैं। इसके साथ ही आज के समय में बाजार में कई तरह के फेस पैक, स्क्रब और अन्य कई प्रोडक्ट मिलते हैं, जो त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं।

इन स्किन केयर ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट की वजह से त्वचा वैसे तो काफी ग्लो करने लगती है लेकिन कई बार इनके नुकसान भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में बहुत से लोग त्वचा का ध्यान रखने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।

अगर आप भी घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं तो आपने कभी न कभी त्वचा पर दही का इस्तेमाल किया होगा। दही त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है। इसके साथ ही इसके साथ ही इसके कई नुकसान भी हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे। इस लेख में हम आपको सबसे पहले दही के इस्तेमाल के फायदे बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे की इन समस्याओं को दूर करता है दही - फोटो : iStock
त्वचा को मॉइश्चराइज करता है

दही में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
चेहरे की इन समस्याओं को दूर करता है दही - फोटो : iStock
एलर्जी होगी कम

अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर दही लगाएंगे तो इससे खुजली, त्वचा का रूखापन और स्किन का चिपचिपाहटपन भी दूर होता है। 
 

4 of 6
चेहरे की इन समस्याओं को दूर करता है दही - फोटो : iStock
दाग-धब्बों के मिलेगा छुटकारा 

दही में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड की वजह से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसकी वजह से चेहरे की झाइयां भी दूर होती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
चेहरे की इन समस्याओं को दूर करता है दही - फोटो : iStock
सेंसिटिव त्वचा वाले रहें दूर

अगर आपकी त्वचा काफी संवेदनशील हैं तो दही लगाने से बचें। उससे त्वचा पर खुजली और चिपचिपाहट की समस्या होने लगती है। कई बार तो इसकी वजह से त्वचा पर रेडनेस हो जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेहरे की इन समस्याओं को दूर करता है दही - फोटो : iStock
निकलने लगते हैं पिंपल्स

हर रोज दही के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर पिंपल्स की समस्या आ सकती है। खासतौर पर अगर आपकी त्वचा तैलीय हो तब तो चेहरे पर दही का इस्तेमाल करने से बचें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें