फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे की त्वचा से जुड़ी हर परेशानी से निजात दिलाएगा चुकंदर का फेस पैक, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

Sun, 01 Mar 2020 10:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
beetroot - फोटो : pixa
त्वचा पर दाग-धब्बे किसी को पसंद नहीं आते हैं। खासतौर पर अगर वो चेहरे पर हों। चेहरे पर बेदाग निखार हर लड़की का सपना होता है। लेकिन कई बार एक्ने और मुंहासों की वजह से चेहरे पर धब्बे रह जाते हैं और महंगे कॉस्मेटिक्स से भी नहीं जाते हैं। घर पर तैयार चुकंदर का फेस पैक चेहरे पर निखार लाने में काफी हद तक मदद करता है। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बनाएं चुकंदर का फेसपैक। 
विज्ञापन

2 of 6
केमिकल युक्त ग्लॉस और बाम लगाने से होठ धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। आज से चुकंदर का इस्तेमाल कर नैचुरल तरीके से अपने होठों और गालों को गुलाबी लुक दें। रोजाना रात को चुकंदर का रस लगाकर सोएं। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 6
beet root powder
चुकंदर को कद्दूकस करके दो दिन तक धूप में सुखा लें। इसके बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। तैयार हुए मिश्रण को एक कांच की बोतल में भर कर रख लें।

4 of 6
अपनी स्किन पर आप रोजाना जिस क्रीम को लगाती हैं उसमें चुकंदर को पीसकर मिलाकर स्किन मास्क तैयार कर लें। हफ्ते में एक बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
ज्यादातर महिलाएं डार्क सर्कल से परेशान होती हैं। इनसे निजात पाने के लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की 4-5 बूंदें मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। आधे घंटे बाद फेसवॉश कर लें। चंद दिनों में डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 5 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज कर चेहरे को साफ कर लें। चुकंदर चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियों को छुपाने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को गायब करने में मदद करते है। झुर्रियों से राहत पाने के लिए रोजाना चुकंदर के रस को स्किन पर जरूर लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें